Bharat GI टैग वाली कॉफी पीकर Google CEO सुंदर पिचाई ने कहा- ‘Wow’, देखें वीडियो


Bharat GI, Sunder Pichai- India TV Hindi
Image Source : PTI/BHARAT GI X HANDLE
भारत GI पेवेलियन, सुंदर पिचाई

AI Summit में शामिल होने गूगल और अल्फाबेट सीईओ भारतीय GI टैग वाली कॉपी पीकर स्तब्ध रह गए। गूगल सीईओ के भारत GI के स्टॉल पर कॉफी की चुस्की लेते हुए वीडियो को केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने अपने X हैंडल से शेयर की है। इसमें गूगल सीईओ द्वारा GI टैग वाली इस कॉफी को काफी पसंद किया गया। नई दिल्ली के भारत मंडपम में आयोजित एआई समिट में दुनिया के टेक लीडर्स शामिल हुए हैं। गूगल सीईओ भी आज गुरुवार को भारत मंडपम पहुंचे थे। इस दौरान उन्होंने पीएम मोदी से भी मुलाकात की।

GI टैग वाली कॉफी

केंद्रीय कॉमर्स एंड इंडस्ट्री मिनिस्टर पीयूष गोयल ने गूगल और अल्फाबेट सीईओ सुंदर पिचाई के Bharat GI स्टॉल पर कॉफी पीते हुए वीडियो अपने X हैंडल से शेयर किया है। इसके बाद Bharat GI ने भी अपने X हैंडल से इस वीडियो को शेयर किया। पीयूष गोयल ने सुंदर पिचाई के कॉफी पीने वाला वीडियो शेयर करते हुए लिखा है कि जब सुंदर पिचाई ने Bharat GI टैग वाले इस कॉफी का एक सिप लिया होगा, तो लगा होगा कि यह सच में वर्थी है। दुनिया AI Impact Summit में भारत GI कॉफी का आनंद ले रही है।

Bharat GI

Bharat GI के आधिकारिक हैंडल से शेयर किए गए वीडियो में सुंदर पिचाई कॉफी पीते हुए ‘Wow’ कह रहे हैं। बता दें कॉमर्स मिनिस्टर ने मंगलवार 17 फरवरी को Bharat GI ब्रांड को लॉन्च किया है। इस ब्रांड को डिपार्टमेंट फॉर प्रमोशन ऑफ इंडस्ट्री एंड इंटरनल ट्रेड (DPIIT) द्वारा इंट्रोड्यूस किया गया है। यह भारत के प्रोडक्ट को GI यानी जॉग्राफिकल इंडिकेशन और पहचान दिलाने और प्रीमियम पोजिशनिंग के लिए लॉन्च किया गया है।

बता दें राजधानी दिल्ली में आयोजित इस एआई महाकुंभ में दुनिया की बड़ी टेक कंपनियों के हेड, ग्लोबल लीडर्स शिरकत कर रहे हैं। एआई समिट 16 फरवरी से लेकर 21 फरवरी तक आयोजित किया जा रहा है। इसमें एआई के प्रभाव को लेकर ग्लोबल लीडर्स चर्चा कर रहे हैं। गुरुवार को पीएम मोदी टेक इंडस्ट्री के लीडर्स के साथ एआई इम्पैक्ट समिट में एआई के प्रभाव पर चर्चा की। इस दौरान गूगल, ओपनएआई, मेटा जैसे दिग्गज टेक कंपनियों के लीडर्स के साथ पीएम मोदी ने मुलाकात की।

यह भी पढ़ें – Microsoft का कमाल, डेवलप किया ऐसा स्टोरेज चिप, जो 10000 साल तक सुरक्षित रखेगा डेटा





Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *