India AI Impact Summit 2026, Zepto delivers food in 5 minutes : India AI Impact Summit में Zepto ने 5 मिनट में पहुंचाया खाना


India AI Impact Summit 2026, India AI Impact Summit, India AI Impact Summit controversy, India AI Im- India TV Hindi
Image Source : IG/@KRITIKAAAA_10
महिला को मिला पार्सल।

India AI Impact Summit 2026 : नई दिल्ली में आयोजित India AI Impact Summit 2026 में जुट रही भीड़, लोगों की कतारें सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बनी हुई हैं। आगंतुक प्रदर्शनी हॉल का भ्रमण कर रहे हैं, लाइव डेमो देख रहे हैं और दुनिया के सबसे बड़े एआई आयोजनों में से एक के जीवंत माहौल का अनुभव कर रहे हैं। इसी बीच एक महिला को Zepto ने उस वक्त हैरान कर​ दिया जब कंपनी ने उसे 5 मिनट में ऑर्डर किया हुआ फूड पहुंचा दिया। 

एक्स पर शेयर किया एक्सपीरिएंस 

इस पोस्ट को एक्स पर @Kritikaaaa_10 नामक हैंडल से शेयर किया गया है। पोस्ट में महिला ने बताया कि, उसने अपने पीछे वाले ज़ेप्टो बूथ से खाना ऑर्डर किया और उसे सिर्फ पांच मिनट में मिल गया। उसने अपने हाथ में ज़ेप्टो का पैकेट दिखाते हुए एक तस्वीर पोस्ट की और कैप्शन में लिखा— ‘वाह, ज़ेप्टो का यहां अपना पूरा सेटअप है, जिसमें पूरा सामान और ज़ेप्टो कैफ़े मौजूद है। यह बहुत बढ़िया है। मैंने अभी अपने पीछे वाले बूथ से ऑर्डर किया और मुझे इस भीड़भाड़ वाले शिखर सम्मेलन के बीचोंबीच सिर्फ 5 मिनट में मेरा खाना मिल गया।’उसकी पोस्ट ने तुरंत लोगों का ध्यान आकर्षित किया और 80,000 से अधिक बार उसकी पोस्ट देखी गई। कई यूजर्स ने ज़ेप्टो की सेवा की गति और सुविधा की प्रशंसा करते हुए इसे स्मार्ट और कुशल बताया। 

यूजर्स ने दी प्रतिक्रिया 

इस पोस्ट को देखने के बाद एक यूजर ने लिखा कि, ‘यह सच है, लेकिन खाने के विकल्प मुश्किल से 5-6 ही हैं, लेकिन हां, यह सुविधा बनाम फूड कोर्ट में लाइन में खड़े होने की बात है।’ दूसरे ने लिखा कि, ‘इतनी अफरा-तफरी में डिलीवरी वाला ग्राहक को कैसे ढूंढ लेता है?’ तीसरे ने लिखा कि, ‘यह सब सुविधा और व्यापार का खेल है।’ एक ने कहा— ‘ज़ेप्टो वाकई कमाल का खाना बना रहा है!’ जैसे ही पोस्ट वायरल हुई, ज़ेप्टो के सीईओ आदित पालिचा ने ट्वीट का जवाब देते हुए बताया कि कंपनी ने उस दिन 1,000 से अधिक ऑर्डर डिलीवर किए और सुचारू संचालन की प्रशंसा की: ‘हमने आज एआई शिखर सम्मेलन में 1,000 से अधिक ऑर्डर डिलीवर किए – संचालन काफी सुचारू रहा।’ 


डिस्क्लेमर: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया और रिपोर्ट्स में किए गए दावों पर आधारित है। इंडिया टीवी किसी भी प्रकार के दावे की प्रमाणिकता की पुष्टि नहीं करता है।

ये भी पढ़ें –

भारत का इकलौता रेलवे स्टेशन, जिसके प्लेटफॉर्म के बीच में खड़ी होती हैं सैकड़ों कैब-टैक्सी; सरपट दौड़ते हैं वाहन  

भारत की इकलौती ट्रेन, जिसमें खिड़की और दरवाजा ही नहीं होता है; बेशकीमती चीज लेकर करती है सफर 

 





Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *