​पाकिस्तान क्रिकेट टीम की होगी परीक्षा, सुपर 8 में कितने बजे होगा पहला मुकाबला


pakistan cricket team- India TV Hindi
Image Source : AP
​पाकिस्तान क्रिकेट टीम

पाकिस्तान क्रिकेट टीम ने टी20 विश्व कप 2026 के सुपर 8 में अपनी जगह पक्की कर ली है। अब दूसरे राउंड की बारी है। 21 फरवरी से दूसरा राउंड यानी सुपर 8 के मैच शुरू होने वाले हैं। यहां पाकिस्तान क्रिकेट टीम अपना पहला मैच खेलेगी। इसमें अब ज्यादा वक्त नहीं है। भारतीय टीम तो बाद में खेलेगी, लेकिन इससे पहले ये जरूर जान लीजिए कि पाकिस्तान का मैच किससे है और कितने बजे शुरू होगा। 

पाकिस्तान का पहला ही मुकाबला न्यूजीलैंड से होगा

टी20 विश्व कप 2026 का पहला मुकाबला 21 फरवरी को खेला जाएगा। इस दिन पाकिस्तान की टीम न्यूजीलैंड से भिड़ती हुई नजर आएगी। पाकिस्तान ने अपनी सभी लीग मैच श्रीलंका में खेले थे, आगे के मैच भी टीम वहीं खेलेगी। न्यूजीलैंड के खिलाफ होने वाला टी20 मुकाबला कोलंबो के आर प्रेमदासा स्टेडियम में खेला जाएगा। इस मैच पर सभी की नजर रहेगी, क्योंकि अब यहां से हर एक मैच काफी ज्यादा अहम होता जा रहा है। 

पाकिस्तान बनाम न्यूजीलैंड मैच शाम सात बजे से शुरू होगा

पाकिस्तान और न्यूजीलैंड के बीच होने वाले ये मैच भारतीय समय अनुसार शाम सात बजे से खेला जाएगा। इससे आधे घंटे पहले यानी शाम साढ़े छह बजे टॉस होग। सुपर 8 के पहले दिन केवल एक ही मैच होगा, यानी दिन में सुबह 11 बजे और दोपहर तीन बजे वाला वक्त खाली रहेगा। अब सुबह 11 बजे कोई मैच नहीं होगा। जिस दिन एक मैच है, उस दिन शाम को सात बजे से खेला जाएगा। जिस दिन दो मैच हैं, उस दिन दोपहर तीन बजे और उसके बाद शाम सात बजे से मुकाबले खेले जाएंगे। 

भारत के अलावा बाकी सभी तीन मैच जीती है पाकिस्तानी टीम

पाकिस्तानी टीम अपने ग्रुप में दूसरे नंबर पर रहते हुए सुपर 8 में पहुंची है। उसने यूएसए, नामीबिया और नीदरलैंड्स को हराया है। भारत के खिलाफ हुए मुकाबले में पाकिस्तान को 61 रन से करारी शिकस्त का सामना करना पड़ा था। एक वक्त ऐसा भी लग रहा था कि टीम सुपर 8 से पहले ही बाहर हो जाएगी, लेकिन आखिरकार टीम ने पहले राउंड की बाधा को तो पार करने में कामयाबी हासिल कर ली है। अब जब दूसरे राउंड में बड़े मैच होंगे, तब देखना होगा कि टीम कैसा प्रदर्शन करती है। न्यूजीलैंड के अलावा पाकिस्तान केा सुपर 8 में इंग्लैंड और श्रीलंका से भी भिड़ना है। 

यह भी पढ़ें 

​पाकिस्तानी खिलाड़ी अब इस विदेशी लीग में खेलेंगे, कब होगा इसके लिए ऑक्शन

बांग्लादेश बोर्ड ने किया सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट का ऐलान, दो सीनियर प्लेयर्स का हुआ डिमोशन, A+ कैटेगरी में कोई भी खिलाड़ी नहीं

Latest Cricket News





Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *