पाकिस्तान में भूकंप के जोरदार झटके, दहल गए पेशावर और इस्लामाबाद; घरों से निकलकर भागे लोग


पाकिस्तान में भूकंप के जोरदार झटके।- India TV Hindi
Image Source : FILE
पाकिस्तान में भूकंप के जोरदार झटके।

इस्लामाबाद: पाकिस्तान के कई इलाकों में शुक्रवार शाम को भूकंप के जोरदार झटके महसूस किए गए। भूकंप के झटके इतने जोरदार थे कि पेशावर और इस्लामाबाद जैसे शहरों में भी लोगों को भूकंप महसूस हुआ। भूकंप के झटकों की वजह से लोग शाम के समय अपने घरों से निकलकर बाहर की ओर भाग निकले। हालांकि इस भूकंप में किसी प्रकार के जान-माल के नुकसान की कोई खबर नहीं मिली है। जानकारी के मुताबिक भूकंप की तीव्रता 5.9 दर्ज की गई है। इसके अलावा पाकिस्तान मौसम विज्ञान विभाग ने बताया कि भूकंप का केंद्र अफगानिस्तान में था।

5.9 थी भूकंप की तीव्रता

दरअसल, पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा (KP) और पंजाब प्रांतों के कुछ हिस्सों में भूकंप के जोरदार झटके महसूस किए गए। भूकंप के ये झटके शुक्रवार को महसूस किए गए, जिसकी तीव्रता 5.9 मापी गई। जानकारी के मुताबिक भूकंप के झटकों से पाकिस्तान के पेशावर तथा इस्लामाबाद सहित कई शहरों में इमारतें हिलती हुई महसूस की गईं। हालांकि अभी तक भूकंप के झटकों से किसी के हताहत होने या किसी तरह के नुकसान होने की तत्काल कोई जानकारी नहीं है। इस भूकंप को लेकर पाकिस्तान मौसम विज्ञान विभाग ने बताया, शाम 6:09 बजे (स्थानीय समय अनुसार) आए भूकंप का केंद्र अफगानिस्तान के हिंदू कुश क्षेत्र में 101 किलोमीटर की गहराई पर था।

पिछले हफ्ते भी आया था भूकंप

बता दें कि अरब सागर, भारतीय और यूरेशियन विवर्तनिक प्लेट की सीमा पर स्थित होने के कारण पाकिस्तान भूकंप-संभावित क्षेत्र में आता है। इससे पहले भी बलूचिस्तान प्रांत में पिछले शुक्रवार को 5.6 तीव्रता का भूकंप आया, लेकिन इस भूकंप में भी किसी भी प्रकार के जानमाल के नुकसान की खबर नहीं मिली थी। इसका केंद्र प्रांत के खुजदार शहर से 86 किलोमीटर उत्तर-पूर्व में था। इस भूकंप से पहले उसी दिन 3.8 तीव्रता का भूकंप का एक और झटका महसूस किया गया था, जो खुजदार से 75 किलोमीटर दक्षिण-पूर्व में आया और इसका केंद्र 33 किलोमीटर की गहराई में था। 

यह भी पढ़ें-

बांग्लादेश ने भारतीयों के लिए वीजा सेवाएं बहाल कीं, सत्ता में आते ही तारिक रहमान का बड़ा फैसला

Latest World News





Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *