
AI समिट में परोसा गया खास भोजन
देश की राजधानी दिल्ली में AI समिट का खास आयोजन चल रहा है। दिल्ली स्थित भारत मंडपम में इस कार्यक्रम को लेकर खास तैयारियां की गई हैं। AI समिट के दौरान 19 फरवरी को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने विदेशी मेहमानों को खास वर्किंग लंच और डिनर दिया, जिसका मेन्यू चर्चा में है। इस मेन्यू को ‘ऑल एलर्जन फ्री’ थीम के साथ तैयार किया गया, जिसमें दूध, गेहूं और नट्स जैसी एलर्जी पैदा करने वाली चीजों से परहेज किया गया। खाने में भारत के अलग-अलग राज्यों के भोजन को शामिल किया गया, जिसमें भारतीय स्वाद और हेल्दी ऑप्शन को शामिल किया गया।
डिनर का मेनू आईटीसी ग्रुप के शेफों ने तैयार किया।, जिसमें शिशिर ऋतु को ध्यान में रखते हुए व्यंजन तैयार किए गए। खाने में सीजनल और शरीर को गर्म रखने वाली चीजों को जगह दी गई। खास हिमालयी मसालों का इस्तेमाल किया गया।
डिनर मेन्यू में शामिल डिश
स्टार्टर
वरनीला- ये एक कलरफुल चाट डिश है। जिसमें बेबी पालक क्रिस्प, दही स्फीयर, इमली-खजूर की चटनी, ओल्ड दिल्ली मसाला के साथ धनिया की चटनी और मल्टी फ्लेवर ज्वार मिक्स को शामिल किया गया।
मेन कोर्स
सास्या- खतों से उगने वाली सीजनल फलों के अनाज से तैयार ये खास डिश उत्तराखंड के मुनस्यारी का राजमा गिलावत है। जिसे जीआई टैग प्राप्त है। इस राजमा का स्वाद हल्के अखरोट जैसा होता है और खाने में बहुत मुलायम और मलाईदार बनता है। इसका स्वाद बहुत ही लाजवाब होता है। इसके साथ पहाड़ी चावल और झंगोरा पुलाव सर्व किया गया।
कुमाऊंनी आलू और सब्जी के गुटके- कुमाऊंनी भाषा में गुटके का मतलब टुकड़े होता है। पहाड़ी आलू गुटके को सरसों के तेल में पकाया जाता है और जख्या के साथ तड़का लगाया जाता है।
रेशमी टमाटर-अनार्री सॉस
ताफ़्तान- ताफ़्तान जिसे ताफ़्तून भी कहे हैं। ये केसर के हल्के स्वाद वाली खमीरयुक्त रोटी है, जिसे परंपरागत रूप से तंदूर में पकाया जाता है। उत्तर प्रदेश के लखनऊ और कई दूसरे शहरों में लोग इसे शौक से खाते हैं। ये दिखने में नान जैसी होती है लेकिन उससे हल्की, परतदार होती है। इसके ऊपर खसखस, खरबूजे के बीज या तिल लगाकर सर्व किया जाता है।
कश्मीरी गिरदा – खाने में कश्मीरी रोटी गिरदा भी सर्व की हई,जिसे घाटी के लोग रोज सुबह खाते हैं। इस रोटी को बनाने के बाद कई जगह पर गड्ढे किए जाते हैं और फिर इसे पकाया जाता है।
मिठाई
निसर्गा- रसमलाई को ट्रेस लेचेस के नए ट्विस्ट के साथ तैयार किया गया। जिसमें माइस्ट, मलाईदार छेना केक स्पंज, मीठे दूध में भिगोया हुआ, प्रिजर्व बेरी के साथ परोसी जाती है। इसे बाजरा के स्ट्रेसेल पर रखा जाता है। इसका स्वाद लाजवाब होता है।
पेय पदार्थ
- कश्मीरी कहवा
- फ़िल्टर कॉफ़ी
- दार्जिलिंग चाय
खाने के बाद मेहमानों को भारतीय गुलाब और मिश्री गुलकंद चॉकलेट लीफ (पान) भी परोसा गया।
लंच मेन्यू में क्या-क्या शामिल?
वर्किंग लंच मेन्यू में निमोना कबाब, खम खटाई, कश्मीरी नद्रू कुरकुरी और जाफरानी सब्ज पुलाव जैसे पारंपरिक व्यंजन शामिल किए गए। इसके अलावा तंदूरी सलाद और बेसन से बना थेपला भी परोसा गया। डेजर्ट में रोज एंड कोकोनट पुडिंग और रामदाना अंजीर लड्डू जैसी खास मिठाइयां रखी गई।
