
माहिका और हार्दिक पांड्या।
भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या इन दिनों न केवल टी20 विश्व कप 2026 के मैदान पर अपना जलवा बिखेर रहे हैं, बल्कि अपनी निजी जिंदगी को लेकर भी सुर्खियों में हैं। हाल ही में 19 फरवरी को हार्दिक ने अपनी गर्लफ्रेंड माहिका शर्मा का 25वां जन्मदिन बेहद खास अंदाज में मनाया। इस मौके पर उन्होंने सोशल मीडिया पर एक रोमांटिक वीडियो साझा कर अपने प्यार का सार्वजनिक रूप से इजहार किया, जिसने इंटरनेट पर हलचल मचा दी है। इस वीडियो को देखने के बाद फैंस कह रहे हैं वो अपनी एक्स वाइफ को पूरी तरह से भूल गए हैं और अब माहिका के प्यार में डूबे हुए हैं।
हार्दिक ने किया भावुक पोस्ट
साझा किए गए इस वीडियो में हार्दिक और माहिका के बीच की केमिस्ट्री साफ झलक रही है। वीडियो की शुरुआत दोनों के खिलखिलाते चेहरों से होती है, जिसके बाद वे एक-दूसरे को गले लगाते और हाथ थामे हुए नजर आते हैं। बैकग्राउंड में हो रही आतिशबाजी और आकाश में तैरते लैंटर्न इस पल को किसी फिल्मी सीन जैसा जादुई बना रहे हैं। हार्दिक ने इस भावुक पोस्ट के कैप्शन में माहिका को अपनी ‘प्रिंसेस’ बताते हुए लिखा, ‘मेरी जिंदगी में आने के लिए शुक्रिया। आप एक शानदार इंसान हैं, आई लव यू।’ इसके जवाब में माहिका ने भी दिल छू लेने वाला कमेंट करते हुए हार्दिक को साल का सबसे बेहतरीन तोहफा बताया। बता दें, माहिका के जन्मदिन पर फूल और गिफ्ट के अलावा हार्दिक ने उनके नाम के इनीशियल का टैटू भी बनवाया, जिसकी झलक पहले ही देखने को मिली।
यहां देखें वीडियो
फैंस करने लगे तारीफ
जैसे ही यह वीडियो सामने आया, प्रशंसकों ने कमेंट बॉक्स में बधाइयों का तांता लगा दिया। जहां कुछ फैंस इस नई जोड़ी को सलामती की दुआएं दे रहे हैं, वहीं कई लोग माहिका को ‘भाभीजी’ कहकर संबोधित कर रहे हैं। हालांकि इस पोस्ट ने उन यादों को भी ताजा कर दिया है जब हार्दिक की जिंदगी में नताशा स्टेनकोविक हुआ करती थीं। याद दिला दें कि हार्दिक और सर्बियाई मॉडल नताशा ने 2020 में शादी की थी और उनका एक बेटा अगस्त्य भी है। चार साल के साथ के बाद साल 2024 में दोनों ने आपसी सहमति से तलाक ले लिया था। उस समय जारी बयान में उन्होंने इसे एक कठिन लेकिन जरूरी फैसला बताया था।
कब माहिका संग रिलेशन में आए हार्दिक
नताशा से अलग होने के बाद हार्दिक ने 2025 में माहिका शर्मा के साथ अपने रिश्ते की आधिकारिक पुष्टि की। तब से लेकर अब तक दोनों को कई मौकों पर साथ देखा गया है, चाहे वह छुट्टियां मनाना हो या क्रिकेट स्टेडियम में हार्दिक को चीयर करना। दिलचस्प बात यह है कि हार्दिक की नई पार्टनर माहिका का उनके बेटे अगस्त्य के साथ भी गहरा और प्यारा रिश्ता विकसित हो गया है। सोशल मीडिया पर अक्सर अगस्त्य और माहिका की तस्वीरें सामने आती रहती हैं, जिससे यह स्पष्ट होता है कि हार्दिक अपनी पुरानी यादों को पीछे छोड़कर एक नई और खुशहाल पारिवारिक शुरुआत कर चुके हैं। हार्दिक के लिए यह समय व्यक्तिगत और पेशेवर दोनों ही मोर्चों पर एक नई पारी की शुरुआत जैसा है।
ये भी पढ़ें: भर-भर कर सस्पेंस हिला देगा दिमाग, बढ़ती जाती है लाशों की गिनती, गायब होते मंगलसूत्र, धमाका करेगी वेब सीरीज
