AI इम्पैक्ट समिट में शर्टलेस प्रदर्शन के बाद 4 आरोपी गिरफ्तार, इन 10 बिंदुओं पर जांच कर रही पुलिस


शर्टलेस प्रदर्शन मामले में चार आरोपी गिरफ्तार। - India TV Hindi
Image Source : PTI
शर्टलेस प्रदर्शन मामले में चार आरोपी गिरफ्तार।

नई दिल्ली: राजधानी दिल्ली में शुक्रवार को एआई इम्पैक्ट समिट में यूथ कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन किया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने अपनी शर्ट निकालकर प्रदर्शन करना शुरू कर दिया, जिससे समिट में मौजूद लोगों का ध्यान उनकी तरफ गया। प्रदर्शनकारी यूथ कांग्रेस के कार्यकर्ता लगातार अमेरिका के साथ व्यापार समझौते को लेकर विरोध प्रदर्शन कर रहे थे और पीएम मोदी के खिलाफ नारे लगा रहे थे। हालांकि पुलिस की टीम ने तुरंत वहां प्रदर्शन कर रहे लोगों को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तारी के बाद से दिल्ली पुलिस अब आरोपियों से पूछताछ कर रही है। फिलहाल चार आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है और उनके खिलाफ तिलक मार्ग थाने में FIR दर्ज की गई है।

इन 10 बिंदुओं पर चल रही जांच

गिरफ्तारी के बाद से दिल्ली पुलिस इन चारों आरोपियों से पूछताछ कर रही है। जानकारी के मुताबिक दिल्ली पुलिस इन दस बिंदुओं पर मामले की जांच कर रही है-

1. प्रदर्शनकारी मंडपम तक कैसे पहुंचे?
2. वे पहले कहां रुके हुए थे?
3. वे दिल्ली कब आए?
4. अगर वे गाड़ियों से आए, तो गाड़ियां किसकी थीं?
5. पकड़े गए आरोपियों के मोबाइल फोन की जांच की जा रही है।
6. हंगामा करने से पहले उन्होंने मोबाइल पर किन-किन लोगों से बात की?
7. टी-शर्ट दिल्ली में प्रिंट हुई या दिल्ली के बाहर?
8. टी-शर्ट प्रिंट कराने के पैसे किसने दिए?
9. काली छतरी लेकर अंदर घुसने की योजना किसकी थी, जिसे बाद में रद्द कर दिया गया?
10. हंगामा करने की योजना उनकी खुद की थी या किसी के कहने पर उन्होंने यह किया?

शर्टलेस प्रदर्शन मामले में 4 आरोपी गिरफ्तार

बता दें कि दिल्ली में आयोजित एआई इम्पैक्ट समिट में हुए इस शर्टलेस प्रदर्शन को लेकर अब कांग्रेस पार्टी खुद घिर गई है। भाजपा नेताओं के अलावा इंटरनेट पर आम यूजर्स ने भी यूथ कांग्रेस के इस प्रदर्शन की आलोचना की है। हालांकि इस मामले में 4 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। सभी को आज ही पटियाला हाउस कोर्ट में पेश किया गया। FIR में दिल्ली पुलिस ने कई गंभीर धाराएं लगाई हैं। पुलिस के साथ आरोपियों ने हाथपाई भी की। अब दिल्ली पुलिस इस मामले में लार्जर कॉन्सपिरेसी की जांच कर रही है। गिरफ्तार किए गए चारों आरोपियों की पहचान कृष्णा हरि (राष्ट्रीय सचिव, यूथ कांग्रेस, बिहार); कुंदन यादव, (राज्य सचिव, बिहार); अजय कुमार (प्रदेश उपाध्यक्ष, यूपी) और नरसिम्हा यादव (नेशनल कोऑर्डिनेटर, तेलंगाना) के रूप में हुई है। इनमें से नरसिम्हा यादव की तस्वीर भी राहुल गांधी के साथ सामने आई है। 

यह भी पढ़ें-

दिल्ली की एआई इम्पैक्ट समिट 2026 में पहुंचे CM मोहन यादव, बोले- एमपी जल्द लांच करेगा स्टेट एआई मिशन

Latest India News





Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *