VIDEO: मंदिर में चल रही थी आरती और मस्जिद में हो रही थी नमाज, जबलपुर के सिहोरा में विवाद ने लिया हिंसक रूप


सिहोरा में सांप्रदायिक तनाव- India TV Hindi
Image Source : REPORTER
सिहोरा में सांप्रदायिक तनाव

मध्यप्रदेश के जबलपुर जिले के सिहोरा तहसील वार्ड क्रमांक 5 आजाद चौक क्षेत्र में गुरुवार की रात दुर्गा मंदिर परिसर में तोड़फोड़ की खबर से तनाव की स्थिति हो गई। आरोप प्रत्यारोप के बीच विवाद के पथराव किया गया। विवाद की सूचना मिलते ही जिला मुख्यालय से अधिकारियों के साथ पुलिस बल को रवाना किया गया। घटना की सूचना मिलते ही सिहोरा थाना पुलिस सहित आसपास के थानों का अतिरिक्त पुलिस बल मौके पर पहुंच गया। पुलिस ने तत्काल स्थिति को नियंत्रित करने का प्रयास किया। क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई। घटना के बाद से आजाद चौक क्षेत्र में तनाव बना हुआ है और पुलिस लगातार निगरानी कर रही है।

देखें वीडियो

मंदिर में आरती, मस्जिद में हो रही थी नमाज

जानकारी अनुसार आजाद चौक क्षेत्र को पहले से ही अतिसंवेदनशील माना जाता रहा है। स्थानीय लोगों के अनुसार घटना के समय मंदिर में आरती और मस्जिद में नमाज लगभग एक ही समय पर हो रही थी, इसी दौरान किसी बात को लेकर विवाद शुरू हुआ, जो युवक के साथ मारपीट और मंदिर की ग्रिल तोड़ने के बाद पथराव में बदल गया। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है और क्षेत्र में शांति बनाए रखने के लिए अतिरिक्त बल तैनात किया गया है। प्रशासन द्वारा लोगों से शांति और संयम बनाए रखने की अपील की गई है।

नियंत्रण में स्थिति

मिली जानकारी के मुताबिक के सिहोरा में स्थिति पूरी तरह नियंत्रण में है। गुरुवार की रात लगभग साढ़े नौ बजे दो पक्षों के बीच तनाव की सूचना मिलते ही पुलिस बल ने मौके पर पहुंच कर स्थिति पर काबू पा लिया था। कलेक्टर राघवेंद्र सिंह एवं पुलिस अधीक्षक सम्पत उपाध्याय भी मौके पर पहुंच गये थे। पुलिस अधीक्षक संपत उपाध्याय ने बताया कि किसी भी धार्मिक स्थल को किसी तरह का कोई नुकसान नहीं पहुंचा है। दोनों पक्षों से किसी भी व्यक्ति के हताहत होने की सूचना है। स्थिति पर पूरी तरह नियंत्रण में है एवं पर्याप्त पुलिस बल को तैनात किया गया है।

(जबलपुर से देबजीत देब)





Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *