टी20 वर्ल्ड कप के बाद पाकिस्तान की टीम करेगी बांग्लादेश का दौरा, खेली जाएगी वनडे सीरीज


PAK vs BAN- India TV Hindi
Image Source : AP
पाकिस्तान बनाम बांग्लादेश

बांग्लादेश क्रिकेट टीम ने जारी टी20 वर्ल्ड कप में हिस्सा नहीं लिया। वहां की सरकार ने अपनी टीम को टूर्नामेंट में खेलने की इजाजत नहीं दी थी। इसके पीछे उन्होंने ये कारण दिया था कि बांग्लादेश की टीम को भारत में सुरक्षा नहीं मिल पाएगी। इसको लेकर कई दिनों तक आईसीसी और बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड के बीच बहस चली, लेकिन अंत में बांग्लादेश भारत में खेलने के लिए राजी नहीं हुआ। इसके बाद ICC ने बांग्लादेश को टूर्नामेंट से बाहर कर दिया और उनकी जगह स्कॉटलैंड की एंट्री हुई। हालांकि इस पूरे मुद्दे पर पाकिस्तान बांग्लादेश के साथ खड़ा रहा।

बांग्लादेश दौरे पर जाएगी पाकिस्तान की टीम

बांग्लादेश का सपोर्ट करते हुए पाकिस्तान ने भी टूर्नामेंट से हटने की धमकी दी थी और पाकिस्तान ने भी भारत के खिलाफ मैच का बॉयकॉट करने का फैसला लिया था। हालांकि, कुछ दिनों के बाद ये फैसला पाकिस्तान की सरकार ने यू टर्न मारते हुए फैसला वापस ले लिया और भारत और पाकिस्तान के बीच मैच हुआ। अब इस वर्ल्ड कप में तो बांग्लादेश को खेलने का मौका नहीं मिला, लेकिन अब उनकी टीम ने अगले साल होने वाले वर्ल्ड कप के लिए तैयारी में जुट गई है। इसी कड़ी में PCB ने फैसला किया है कि टी20 वर्ल्ड कप 2026 के खत्म होने के बाद उनकी टीम बांग्लादेश का दौरा करेगी।

वनडे सीरीज का शेड्यूल आया सामने

दरअसल, पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने 20 फरवरी की शाम को इस बात का ऐलान किया कि पाकिस्तान की टीम बांग्लादेश में 3 मैचों की वनडे सीरीज खेलेगी। बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड यानी बीसीबी ने भी इसकी पुष्टि कर दी है। दोनों क्रिकेट बोर्ड की सहमति पर इस सीरीज का शेड्यूल भी फिक्स हो गया है। टी20 वर्ल्ड कप 2026 के बाद 11 मार्च से इस तीन मैचों की वनडे सीरीज की शुरुआत होगी। पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने टीम का पूरा शेड्यूल बता दिया है।

एक ही मैदान पर खेले जाएंगे तीनों मैच

पाकिस्तान की टीम वनडे सीरीज के लिए सोमवार 9 मार्च को बांग्लादेश पहुंचेगी। इसके बाद 11 मार्च को ढाका के शेर ए बांग्ला नेशनल क्रिकेट स्टेडियम में पहला वनडे मैच खेला जाएगा। दूसरा और तीसरा वनडे मैच भी इसी मैदान पर खेला जाना है। दूसरा वनडे मैच शुक्रवार 13 मार्च को और रविवार 15 मार्च को आखिरी वनडे इंटरनेशनल मैच दोनों देशों के बीच खेला जाएगा। पाकिस्तान को इस साल दो टेस्ट मैचों की सीरीज के लिये भी बांग्लादेश दौरा करना है । ये टेस्ट आईसीसी वर्ल्ड टेस्ट चैम्पियनशिप का हिस्सा हैं।

यह भी पढ़ें 

पाकिस्तान के पहले ही सुपर 8 मुकाबले में पड़ेगा खलल! क्या ​बारिश बनेगी विलेन

ऑस्ट्रेलिया ने विदाई वाले मुकाबले में किया कमाल, टी20 विश्व कप के रिकॉर्ड की कर ली बराबरी

Latest Cricket News





Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *