“भारत के साथ ट्रेड डील जारी रहेगी, कोई बदलाव नहीं”, टैरिफ पर सुप्रीम कोर्ट के फैसले के बाद बोले ट्रंप


donald trump- India TV Hindi
Image Source : PTI
डोनाल्ड ट्रंप

न्यूयॉर्क/वॉशिंगटन: टैरिफ पर अमेरिका के सुप्रीम कोर्ट के फैसले के बाद राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि भारत के साथ ट्रेड डील में कोई बदलाव नहीं हुआ है। उन्होंने जोर दिया कि भारत के साथ ट्रेड डील जारी है।

अमेरिकी सुप्रीम कोर्ट ने ट्रंप द्वारा विभिन्न देशों पर लगाए गए बढ़े हुए टैरिफ को रद्द करने के फैसले के कुछ घंटों बाद व्हाइट हाउस में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में ट्रंप ने कहा, “मुझे लगता है कि भारत के साथ हमारे रिश्ते बहुत अच्छे हैं और हम भारत के साथ ट्रेड कर रहे हैं। भारत पहले रूस से तेल खऱीद रहा था। लेकिन अब वह ऐसा नहीं कर रहा है। क्योंकि हम उस भयानक युद्ध (रूस-यूक्रेन) को खत्म करना चाहते हैं जिसमें हर महीने 25,000 लोग मर रहे हैं।” उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ उनके रिश्ते “मैं कहूंगा, बहुत अच्छे हैं।”

इसके बाद ट्रंप ने एक फिर अपने पुराने दावों को दोहराया कि उन्होंने पिछले साल टैरिफ का इस्तेमाल करके भारत और पाकिस्तान के बीच युद्ध को रोका था। ट्रंप ने कहा, “मैंने भारत और पाकिस्तान के बीच युद्ध भी रुकवाया। जैसा कि आप जानते हैं, 10 प्लेन मार गिराए गए थे। वह युद्ध चल रहा था और शायद यह परमाणु युद्ध का रूप ले  सकता था। कल ही, पाकिस्तान के प्रधानमंत्री ने कहा कि प्रेसिडेंट ट्रंप ने युद्ध रुकवाकर 35 मिलियन जानें बचाईं।”

Latest World News





Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *