
भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया
IND W vs AUS W 3rd T20I Live Score Updates: भारतीय महिला टीम अभी ऑस्ट्रेलिया के दौरे पर है, जहां पर वह तीनों फॉर्मेट की सीरीज खेलने के लिए पहुंची है। टीम इंडिया ने इस दौरे की शुरुआत तीन मैचों की टी20 सीरीज के साथ की है, जिसके अभी तक 2 मुकाबले खेले जा चुके हैं, जिसमें दोनों ही टीमों ने 1-1 मैच में जीत दर्ज की है। अब इस टी20 सीरीज का तीसरा और निर्णायक मुकाबला एडिलेड ओवल के मैदान पर खेला जा रहा है, जिसमें दोनों टीमों की नजरें सीरीज जीत पर रहने वाली हैं। तीसरे टी20 मैच में टीम इंडिया की कप्तान हरमनप्रीत कौर ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया है।
टीम इंडिया ने इस सीरीज के पहले मुकाबले को डकवर्थ लुईस नियमानुसार 21 रनों से अपने नाम किया था, इसके बाद मेजबान ऑस्ट्रेलियाई टीम ने दूसरे टी20 मैच में शानदार वापसी करने के साथ उसे 19 रनों से जीतने के साथ सीरीज को 1-1 की बराबरी पर ला दिया। अब ये सीरीज किस टीम के नाम होती है ये देखना दिलचस्प होगा।
भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला टी20 सीरीज के लिए दोनों टीमों का स्क्वाड
भारतीय महिला – स्मृति मंधाना, शेफाली वर्मा, जेमिमा रोड्रिग्स, हरमनप्रीत कौर (कप्तान), ऋचा घोष (विकेटकीपर), दीप्ति शर्मा, अमनजोत कौर, अरुंधति रेड्डी, क्रांति गौड़, श्री चरणी, रेणुका सिंह ठाकुर, श्रेयंका पाटिल, वैष्णवी शर्मा, भारती फुलमाली, गुनालन कमलिनी, स्नेह राणा।
ऑस्ट्रेलिया महिला – बेथ मूनी (विकेटकीपर), जॉर्जिया वोल, फोबे लिचफील्ड, एलिस पेरी, एश्ले गार्डनर, जॉर्जिया वेयरहम, निकोला कैरी, एनाबेल सदरलैंड, सोफी मोलिनेक्स (कप्तान), किम गार्थ, डार्सी ब्राउन, ताहलिया मैक्ग्रा, ग्रेस हैरिस, मेगन शुट्ट।
स्मृति मंधाना और कप्तान हरमनप्रीत कौर पर रहेगी बड़ी जिम्मेदारी
ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ इस टी20 सीरीज के शुरुआती 2 मुकाबलों में भारतीय कप्तान हरमनप्रीत कौर और स्मृति मंधाना ने शुरुआत तो अच्छी की लेकिन वह उसे बड़ी पारी में बदलने में कामयाब नहीं हो सकी। ऐसे में तीसरे टी20 मैच में इन दोनों ही बल्लेबाजों पर बड़ी जिम्मेदारी रहने वाली है। टीम इंडिया की दूसरे टी20 मैच में हार का बड़ा कारण अचानक काफी जल्दी-जल्दी विकेट गंवाना भी रहा जिसमें मिडिल ऑर्डर पूरी तरह से ढह गया था।
