आमिर खान अपनी ब्लॉकबस्टर से नहीं थे खुश, डायरेक्टर को भी सता रही थी चिंता, रिलीज होते ही मिला सरप्राइज


aamir khan- India TV Hindi
Image Source : INSTAGRAM/@AAMIRKHANPRODUCTIONS
आमिर खान।

बॉलीवुड के “मिस्टर परफेक्शनिस्ट” के नाम से मशहूर अभिनेता आमिर खान ने अपने करियर में ‘लगान’ से लेकर ‘तारे जमीन पर’ तक कई शानदार फिल्में दी हैं। उनकी सबसे सफल और चर्चित फिल्मों में से एक ‘पीके’ भी है, जिसमें अनुष्का शर्मा और दिवंगत अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत भी उनके साथ नजर आए थे। इस फिल्म ने कई विवादों को भी जन्म दिया था। रिलीज के बाद फिल्म को लेकर काफी बवाल हुआ था, लेकिन तमाम विवादों के बाद भी ये ब्लॉकबस्टर रही। फिल्म दर्शकों को बेहद पसंद आई। अब आमिर खान ने हाल ही में अपनी इस ब्लॉकबस्टर फिल्म के बारे में बात करते हुए बताया कि वह और फिल्म के निर्देशक राजकुमार हिरानी इससे पूरी तरह संतुष्ट नहीं थे।

फिल्म से संतुष्ट नहीं थे आमिर और राजकुमार हिरानी

वैरायटी इंडिया से बात करते हुए आमिर खान ने पीके के बारे में कुछ दिलचस्प खुलासे किए। उन्होंने बताया कि पीके की ओरिजिनल स्क्रिप्ट अलग थी। उन्होंने कहा, “पीके एक बहुत बड़ी सफलता थी। लेकिन, इस फिल्म को लेकर राजू और मैं दोनों ही पूरी तरह से संतुष्ट नहीं थे। दरअसल, ओरिजिनली उन्होंने एक अलग स्क्रिप्ट तैयार की थी और फिल्म का जो सेकेंड हाफ है वो हमने जो बनाया था उससे थोड़ा अलग था। हमारी फिल्म से ठीक पहले एक और फिल्म आई थी जिसका नाम था ‘ओएमजी – ओह माय गॉड!’ और दोनों फिल्मों के विषय कुछ मिलता-जुलता था।’

अक्षय कुमार की फिल्म के चलते बदल दिया सेकेंड हाफ

आमिर खान आगे बताते हैं कि उन्होंने और राजकुमार हिरानी ने अक्षय कुमार और परेश रावल की ‘ओएमजी’ की वजह से आखिरी समय में फिल्म के दूसरे भाग में बदलाव करने का फैसला किया। उन्होंने कहा, “पीके की कहानी पूरी तरह से अलग थी, क्योंकि इसमें एक एलियन है। दोनों फिल्में काफी अलग हैं, लेकिन इसके बाद भी कुछ विषय मिलते-जुलते थे। राजू इस बात पर अड़े थे कि हमें फिल्म का दूसरा भाग बदलना ही होगा, जिसके बाद हमने वही किया। हमने सेकेंड हाफ बदल दिया। फिल्म भी सफल रही। लेकिन रिलीज से पहले तक, मैंने और राजू ने फिल्म को लेकर चर्चा की और इस बारे में बात की थी कि हम फिल्म से पूरी तरह संतुष्ट नहीं थे, लेकिन हम यही कर सकते थे और सौभाग्य से, फिल्म चली और बहुत बड़ी सफलता हासिल की।”

आमिर खान के लेटेस्ट प्रोजेक्ट

वर्क फ्रंट की बात करें आमिर खान हाल ही में अपने ही प्रोडक्शन की फिल्म ‘हैप्पी पटेल: खतरनाक जासूस’ में नजर आए। वीर दास और मोना सिंह स्टारर फिल्म में उन्होंने एक कैमियो भूमिका निभाई और उनके साथ भांजे इमरान खान भी कैमियो रोल में दिखे। वीर दास स्टारर फिल्म को मिली-जुली समीक्षाएं मिलीं और बॉक्स ऑफिस कुछ खास प्रदर्शन नहीं रहा। आमिर खान अब ‘एक दिन’ का निर्माण कर रहे हैं, जिसमें उनके बेटे जुनैद खान और साई पल्लवी लीड रोल में हैं। फिल्म का टीज़र हाल ही में जारी किया गया है। इसके अलावा आमिर खान राजकुमार हिरानी द्वारा निर्देशित अपकमिंग बायोपिक में दिग्गज फिल्म निर्माता दादासाहेब फाल्के की भूमिका निभाने वाले हैं, हालांकि अब तक इसकी आधिकारिक घोषणा नहीं हुई है।

ये भी पढ़ेंः ‘शर्म करो’, दीपिका कक्कड़ भूलीं शादी की सालगिरह, पति शोएब को नहीं दी मुबारकबाद, बेटे ने मारा ताना

रामायण के दौर में आया अमोल पालेकर का शो, जिसकी लोकप्रियता छूती थी आसमान, काम-धाम छोड़ देखते थे लोग

Latest Bollywood News





Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *