ट्रंप पर फिर हमले की साजिश! रिजॉर्ट में गन लेकर घुसा शख्स, सुरक्षाकर्मियों ने किया ढेर


ट्रंप के रिजॉर्ट में घुसा हथियारबंद व्यक्ति।- India TV Hindi
Image Source : AP/FILE
ट्रंप के रिजॉर्ट में घुसा हथियारबंद व्यक्ति।

वाशिंगटन: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप पर एक बार फिर हमले की साजिश सामने आई है। उनके फ्लोरिडा के पाम बीच स्थित ‘मार-ए-लागो’ रिजॉर्ट के सुरक्षा घेरे में एक शख्स हथियार लेकर घुस गया। हालांकि सुरक्षाकर्मियों ने हथियारबंद व्यक्ति को मार गिराया गया। अमेरिकी खुफिया विभाग के अधिकारियों ने रविवार को इसकी जानकारी दी। अधिकारियों ने बताया कि ट्रंप आमतौर पर अपना वीकेंड ‘मार-ए-लागो’ रिजॉर्ट में गुजारते हैं, लेकिन शनिवार रात को घटना के समय वह व्हाइट हाउस (अमेरिका के राष्ट्रपति कार्यालय) में थे। अधिकारियों ने बताया कि प्रथम महिला मेलानिया ट्रंप भी घटना के समय राष्ट्रपति के साथ व्हाइट हाउस में थीं। 

हालांकि अधिकारियों ने मारे गए व्यक्ति का नाम सार्वजनिक नहीं किया है। खुफिया विभाग के मुताबिक, “मार-ए-लागो रिजॉर्ट के उत्तरी गेट पर तैनात कर्मियों ने एक व्यक्ति को शॉटगन और ईंधन के कैन के साथ घुसते देखा।” विभाग ने बताया कि खुफिया सेवा के एजेंट और पाम बीच काउंटी के शेरिफ के डिप्टी ने व्यक्ति को मार गिराया। इस घटनाक्रम पर व्हाइट हाउस की ओर से फिलहाल कोई प्रतिक्रिया नहीं आई है। 

खबर अपडेट की जा रही है…

Latest World News





Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *