
भारत बनाम साउथ अफ्रीका सुपर 8 मुकाबला लाइव
IND vs SA Live Score: टी20 विश्व कप 2026 के सुपर 8 मुकाबले में भारत के खिलाफ साउथ अफ्रीका ने पहले बल्लेबाजी करते हुए सात विकेट पर 187 रन बना दिए हैं। अब भारत को 188 रन बनाने होंगे। ये एक अच्छा लक्ष्य है। साउथ अफ्रीका के लिए डेविड मिलर ने शानदार 63 रन बनाने का काम किया है। उन्होंने 35 बॉल का सामना किया और अपनी पारी के दौरान 7 चौके और तीन छक्के लगाए।
डेवाल्ड ब्रेविस और ट्रिस्टन स्टब्स की बेहतरीन पारी
डेवाल्ड ब्रेविस ने 29 बॉल पर धमाकेदार अंदाज में 45 रन बनाए। इसमें तीन चौके और तीन छक्के शामिल रहे। ट्रिस्टन स्टब्स ने आखिर में तेजी से रन बनाए। उन्होंने 24 बॉल पर 44 रन बनाए। उनके बल्ले से एक चौका और तीन छक्के आए। भारत के लिए जसप्रीत बुमराह ने तीन विकेट लिए। अर्शदीप सिंह को दो सफलताएं मिली। एक विकेट वरुण चक्रवर्ती और शिवम दुबे को मिला।
ऐसी रही भारत की गेंदबाजी
भारत की गेंदबाजी की बात की जाए तो जसप्रीत बुमराह ने सबसे ज्यादा 3 विकेट चटकाए। उन्होंने चार ओवर में केवल 15 रन देकर ये काम किया। उनकी बॉल पर साउथ अफ्रीकी बल्लेबाज ज्यादा रन नहीं बना सके। अर्शदीप सिंह ने चार ओवर में 28 रन देकर दो विकेट हासिल किए। वरुण चक्रवर्ती की खूब पिटाई हुई। उन्होंने चार ओवर में 47 रन खर्च दिए और एक ही सफलता हाथ लगी। शिवम दुबे ने तो दो ओवर में 32 रन दिए और एक विकेट लिया। सुंदर और हार्दिक पांड्या को कोई विकेट नहीं मिला। हार्दिक ने चार ओवर में 45 रन दे दिए।
दोनों टीमों ने बिना हारे पक्की की है सुपर 8 की कुर्सी
टी20 विश्व कप 2026 के सुपर आठ में भारत और साउथ अफ्रीका की टीमें टकरा रही हैं। ये मुकाबला दुनिया के सबसे बड़े क्रिकेट स्टेडियम यानी अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में हो रहा है। मैच काफी अहम है और दोनों टीमें अभी तक अजेय हैं। अब आज के मैच के बाद एक टीम का जीत का सिलसिला खत्म हो जाएगा, लेकिन एक टीम जीतती चली जाएगी। दोनों में से कौन सी टीम भारी पड़ेगी, ये आने वाले वक्त में पता चलेगा। आप यहां नीचे इस मैच का लाइव स्कोर देख सकते हैं, जो पल पल में अपडेट होता रहेगा। साथ ही हिन्दी में पूरे मैच की बॉल टू बॉल कमेंट्री भी उपलब्ध है। जिसे आप देख और पढ़ सकते हैं।
भारत का स्क्वॉड: अभिषेक शर्मा, ईशान किशन (विकेट कीपर), तिलक वर्मा, सूर्यकुमार यादव (कप्तान), शिवम दुबे, हार्दिक पांड्या, रिंकू सिंह, वाशिंगटन सुंदर, अर्शदीप सिंह, जसप्रीत बुमराह, वरुण चक्रवर्ती, संजू सैमसन, कुलदीप यादव, अक्षर पटेल, मोहम्मद सिराज
साउथ अफ्रीका का स्क्वॉड: एडन मार्करम (कप्तान), क्विंटन डी कॉक (विकेट कीपर), रयान रिकेल्टन, डेवाल्ड ब्रेविस, ट्रिस्टन स्टब्स, जेसन स्मिथ, जॉर्ज लिंडे, कॉर्बिन बॉश, कगिसो रबाडा, एनरिक नोर्त्जे, क्वेना मफाका, डेविड मिलर, लुंगी एनगिडी, केशव महाराज, मार्को जेनसेन।
