Maharashtra Rajya Sabha Election: राज्यसभा की सीट को लेकर MVA में फंसा पेच, उद्धव सेना ने शरद पवार को अलग रखते हुए सीधे कांग्रेस से बातचीत की शुरू


Maharashtra Rajya Sabha Election- India TV Hindi
Image Source : PTI
महाविकास अघाड़ी के दलों का एक ही उम्मीदवार राज्यसभा चुनाव जीत सकता है।

Rajya Sabha Election: महाराष्ट्र की राज्यसभा सीट को लेकर महाविकास अघाड़ी यानी शिवसेना UBT, कांग्रेस और शरद पवार की पार्टी के गठबंधन में पेच फंस गया है। दरअसल, शिवसेना UBT राज्यसभा चुनाव में अपना उम्मीदवार उतरना चाहती है। मौजूदा आंकड़ों के हिसाब से महाराष्ट्र में MVA के खाते में सिर्फ एक सीट राज्यसभा की आ सकती है। शरद पवार ने भी राज्यसभा के लिए इच्छा व्यक्त की है लेकिन शिवसेना UBT ने विधायकों की संख्या का हवाला देते हुए MVA में राज्यसभा सीट पर दावा ठोंक दिया है।

उद्धव ठाकरे सीधे कांग्रेस हाईकमान से कर रहे बात

खबर है कि उद्धव ठाकरे हर हाल में अपने उम्मीदवार को राज्यसभा में भेजना चाहते हैं, इसलिए MVA में राज्यसभा चुनाव के लिए हो रही बातचीत में शरद पवार गुट को अलग रखते हुए शिवसेना UBT अब सीधे कांग्रेस से चर्चा कर रही है। खुद उद्धव ठाकरे, कांग्रेस हाईकमान के साथ बातचीत कर रहें हैं।

राज्यसभा की 1 सीट के लिए चाहिए 37 विधायकों का समर्थन

जान लें कि राज्यसभा की 7 सीटों के लिए 16 मार्च को मतदान होना है। महाराष्ट्र में राज्यसभा की एक सीट के लिए 37 वोट चाहिए। महाविकास आघाड़ी के पास मिलाकर 46 विधायक हैं। अगर क्रॉस वोटिंग नहीं हुई तो MVA का एक उम्मीदवार आसानी से जीत जाएगा।

शिवसेना UBT और कांग्रेस में कैसे होगी डील?

कांग्रेस राज्यसभा चुनाव में साथ देने के बदले में शिवसेना UBT से आगामी विधान परिषद चुनाव में साथ देने की मांग कर रही है। देखना होगा कि कांग्रेस और शिवसेना UBT में क्या राज्यसभा सीट को लेकर डील हो पाएगी। और क्या वे इसके लिए शरद पवार को भी मना पाएंगे।

किस पार्टी कितनी सीटें हो रही हैं खाली

महाराष्ट्र में खाली होने वाली 7 राज्यसभा सीटों में से BJP और NCPSP की दो-दो सीटें हैं, जबकि कांग्रेस और रामदास अठावले की एक-एक सीट है। इसमें उद्धव ठाकरे की पार्टी शिवसेना UBT के पास भी एक सीट शामिल है। विधायकों के मौजूदा आकंड़ों से MVA के पास 1 राज्यसभा सीट आ सकती है। बाकी 6 सीटों पर महायुति आराम से जीत हासिल कर सकती है।

ये भी पढ़ें- महाराष्ट्र में राज्यसभा चुनाव की राजनीति शुरू, महायुति VS MVA किसे कितनी सीटें मिल सकती हैं? यहां जानें





Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *