अलीगढ़ में भांजे के साथ फरार हो गई 3 बच्चों की मां, पति अधिकारियों के लगा रहा चक्कर


aligarh women ran away with nephew- India TV Hindi
Image Source : REPORTER
अलीगढ़ में भांजे संग महिला फरार।

उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ जिले से प्रेम प्रसंग का एक बड़ा ही हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। यहां एक महिला जो कि 3 बच्चों की मां थी, वह अपने भांजे के साथ गायब हो गई है। जानकारी के मुताबिक, अगले कुछ ही दिनों में महिला के बेटे के शादी भी होने वाली थी जिसकी तैयारियां जारी थी। हालांकि, इससे पहले महिला अपने भांजे के साथ फरार हो गई। इस घटना ने पूरे इलाके में सनसनी फैला दी है। आइए जानते हैं कि इस घटना के बारे में अब तक क्या जानकारी सामने आई है।

क्या है पूरा मामला?

सास और होने वाले दामाद के बीच प्रेम प्रसंग के बाद अब अलीगढ़ में मामी और भांजे के प्रेम प्रसंग का मामला चर्चाओं में है। ताजा मामला अलीगढ़ के पाली मुकीमपुर क्षेत्र का है जहां तीन बच्चों की मां अपने भांजे के साथ ही फरार हो गई। पीड़ित पति ने पुलिस के पास जाकर मामले की शिकायत दर्ज कराई है। हालांकि, अभी तक महिला का कुछ भी पता नहीं चल सका है। फिलहाल पति अब अधिकारियों के पास चक्कर लगा रहा है।

कैसे फरार हुई महिला?

दरअसल, पाली मुकीमपुर क्षेत्र के गांव बीसनपुर के रहने वाले फतेह सिंह ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है कि 25 जनवरी 2026 को उसकी पत्नी कुसमा अपने मायके गई थी। वहां से वह वापस आ रही थी तो उसका भांजा विक्रम (पुत्र- भूरी सिंह) रास्ते में मिल गया और पत्नी कुसमा को अपने साथ ले गया। महिला के पास उस समय सोने के जेवर जिसमें अंगूठी, चेन मंगलसूत्र व ₹100000 थे, जो कि वह अपने मायके से लेकर आ रही थी। शिकायतकर्ता ने बताया है कि 6 मार्च को उसके बेटे की शादी होनी है जिसके लिए तमाम तैयारियां चल रही थी। लेकिन उससे पहले ही उसका भांजा उसकी पत्नी को बहला फुसला कर ले गया है। 

पति को दी गई धमकी

जब फतेह सिंह विक्रम के घर पहुंचा तो वहां उसके घर वालों ने उसको धमकाया और कहा कि वह वापस नहीं आएगी। इसके बाद फतेह सिंह ने पाली मुकीमपुर थाने में विक्रम और उसके घर वालों के खिलाफ मामला दर्ज कराया है। पुलिस मामले में जांच की बात कह रही है। (रिपोर्ट: प्रदीप)

ये भी पढ़ें- अलीगढ़ में थाने के बाहर ही दे दनादन, 52 सेकेंड्स में महिला ने एक युवक को 21 बार मारी चप्पल; देखें वीडियो

जौनपुर कोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी देने वाला गिरफ्तार, गर्लफ्रेंड के मंगेतर को फंसाने की रची थी साजिश





Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *