‘चप्पे-चप्पे पर CCTV, गुरुकुल में वो लड़के कभी पढ़े ही नहीं’, जानिए यौन आरोपों पर और क्या बोले अविमुक्तेश्वरानंद?


अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती- India TV Hindi
Image Source : REPORTER INPUT
अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती

शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती के खिलाफ पॉक्सो एक्ट में FIR दर्ज की गई है। शंकराचार्य पर नाबालिग लड़कों  के साथ यौन उत्पीड़न का आरोप लगाया है। प्रयागराज के झूसी पुलिस स्टेशन में अविमुक्तेश्वरानंद के खिलाफ मामला दर्ज हुआ है।

हम जांच के लिए तैयार

अपने आरोपों पर शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती का बयान सामने आया है। वाराणसी में अपने मठ पर अविमुक्तेश्वरानंद ने कहा, ‘हम लोग निश्चिंत हैं। पुलिस मामले की जांच कर रही है। जो पुलिस आ रही है, वह आए और हम जांच के लिए तैयार हैं।’ 

झूठा है मुकदमा

उन्होंने कहा, ‘गिरफ्तारी की जरूरत नहीं है। मुकदमा झूठा है। हम कहीं भाग नहीं रहे हैं। पुलिस का विरोध नहीं करेंगे। जनता सब जानती है। तीन कोर्ट हैं। निचली कोर्ट, हाई कोर्ट,  सुप्रीम कोर्ट ईश्वर है। आज नहीं तो कल सच सामने आ जाएगा।’

प्रयागराज में चप्पे-चप्पे पर सीसीटीवी

इसके साथ ही शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती ने कहा, ‘प्रयागराज में तो चप्पे-चप्पे पर सीसीटीवी कैमरे लगे हैं। गुरुकुल में कभी वो लड़के पढ़े ही नहीं, बच्चे क्या सीडी बना रहे थे?





Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *