
मसाला पूरी
अगर आप रोज़-रोज़ की सादी रोटी या पराठे से थोड़ा हटकर कुछ चटपटा और मज़ेदार बनाना चाहते हैं, तो बेसन, सूजी और गेहूं के आटे से बनी मसाला पूरी (Masala Poori Recipe) आपके लिए परफेक्ट ऑप्शन है। बाहर से हल्की कुरकुरी और अंदर से नरम ये पूरी मसालों की खुशबू और देसी स्वाद से भरपूर होती है। खास बात यह है कि इसका स्वाद इतना लाजवाब होता है कि इसे खाने के लिए किसी सब्ज़ी या अचार की भी ज़रूरत नहीं पड़ती। चाय के साथ, सफर के लिए या बच्चों के टिफिन में हर मौके पर यह रेसिपी हिट साबित होती है। तो देर किस बात की, नोट करें इसकी आसान विधि और घर पर बनाएं यह स्वादिष्ट मसाला पूरी।
मसाला पूरी के लिए सामग्री: Ingredients for Masala Poori
सूजी 100 ग्राम, बेसन 100 ग्राम, आटा 200 ग्राम, नमक स्वादानुसार, लाल मिर्च आधा चम्मच, अजवाइन आधा चम्मच, भुना हुआ जीरा जरा सा, हल्दी जरा सी, धनिया बारीक कटा हुआ, अमचूर स्वादनुसार, तेल मोयन के लिए
कैसे बनाएं मसाला पूरी? How To Make Masala Poori
-
सबसे पहले बेसन, सूजी और आटे को एक बर्तन में डालकर अच्छी तरह मिक्स कर लें।
-
इसके बाद इस मिश्रण में नमक व अन्य मसाले मिला लें। अब हल्का सा तेल का मोयन दें और पानी मिलाकर हल्का सा टाइट गूंथ लें।
-
अच्छी तरह गुंथ जाने के बाद इसे कुछ देर के लिए कपड़े से ढककर रख दें।
-
आधे घंटे बाद तेल गरम करें और इस मिश्रण की छोटी छोटी पूरियां बनाकर तल लें।
-
पहले गैस मध्यम आंच पर रखें और जैसे ही पूरी डालें उसके बाद आंच को तेज कर दें।
-
सुनहरी होने तक पूरियों को तल लें औऱ निकालती रहें। ये हफ्ते भर से ज्यादा फ्रेश रहती हैं। इन्हें चाय, अचार,चटनी, आलू की सूखी सब्जी के साथ या फिर अकेले ही खाया जा सकता है।
