
घटनास्थल की तस्वीर।
झारखंड की राजधानी रांची से बड़ी खबर सामने आ रही है। रांची एयरपोर्ट से उड़ान भरने के बाद एक एयर एंबुलेंस लापता हो गई। जानकारी के मुताबिक, उड़ान भरने के कुछ देर बाद ही एयर एंबुलेंस रडार से गायब हो गई जिसके बाद एयरपोर्ट से एयर एंबुलेंस का संपर्क नहीं हो पा रहा था। इसके कुछ ही देर बाद खबर सामने आई है कि रांची से दिल्ली आ रही एयर एंबुलेंस क्रैश हो गई है। इसके झारखंड के चतरा में क्रैश होने की खबर सामने आई है। बता दें कि इस एयर एंबुलेंस में मरीज समेत 7 लोग सवार थे।
डीजीसीए और एयरपोर्ट ने क्या बताया?
डीजीसीए के सूत्रों के हवाले से जानकारी सामने आई थी कि रांची एयरपोर्ट से उड़ान भरने के तुरंत बाद एक चार्टर विमान रडार से गायब हो गया है। वहीं, रांची एयरपोर्ट के सूत्रों ने बताया था कि एक मेडिकल फ्लाइट ने उड़ान भरी इसका संपर्क अगले स्टेशन से स्थापित किया गया, फिर नियंत्रण अगले स्टेशन को सौंप दिया गया। इसके बाद संपर्क टूट गया। विमान का रांची एयरपोर्ट से संपर्क नहीं हुआ। इसकी जानकारी राज्य को दे दी गयी है। सभी जरूरी एसओपी का पालन किया जा रहा है।
