
लॉरेंस वॉन्ग के साथ योगी आदित्यनाथ
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सिंगापुर के दौरे पर हैं। यहां उन्होंने प्रधानमंत्री लॉरेंस वॉंग से मुलाकात की और उनके साथ कई अहम मुद्दों पर बातचीत की। लॉरेंस वॉंग ने मुलाकात के बाद सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर योगी आदित्यनाथ के साथ फोटो शेयर की। उन्होंने लिखा कि उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का सिंगापुर में स्वागत करते हुए खुशी हो रही है। उत्तर प्रदेश तीसरी सबसे बड़ी राज्य अर्थव्यवस्था है और भारत में सबसे तेजी से बढ़ते क्षेत्रों में से एक है।
लॉरेंस वांग ने लिखा, “सिंगापुर की कंपनियां उत्तर प्रदेश में इन्वेस्ट कर रही हैं, खासकर लॉजिस्टिक्स, कनेक्टिविटी और इंफ्रास्ट्रक्चर डेवलपमेंट में, जिससे बिजनेस और इन्वेस्टमेंट के गहरे लिंकेज की संभावना है। आर्थिक संबंधों को मजबूत करने पर हमारी अच्छी बातचीत हुई। मैं उनके अच्छे दौरे की कामना करता हूं।”
