अनोखी ममता! बंदर ने बिल्ली के बच्चे को सीने से लगाया, VIDEO देख दिल खुश हो जाएगा


moneky hugged kitten- India TV Hindi
Image Source : REPORTER INPUT
बिल्ली के बच्चे को सीने से लगाए दिखा बंदर।

जहां एक ओर सोशल मीडिया से लेकर मुख्यधारा के मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर “पंच” नाम के एक बंदर की खबर तेजी से वायरल हो रही है, जिसे उसकी मां द्वारा तिरस्कृत किए जाने के बाद वह एक कपड़े के बंदर को अपनी मां मानकर उसके साथ सोता, खेलता और हर जगह साथ लेकर घूमता नजर आ रहा है। वहीं, यूपी के मऊ जिले से भी इंसानी संवेदनाओं को झकझोर देने वाली एक अनोखी घटना सामने आई है, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

जनपद मऊ नगर क्षेत्र के निजामुद्दीनपुरा मोहल्ले में एक बंदर को बिल्ली के छोटे बच्चे को अपने “सीने से लगाए” छतों पर घूमते देखा गया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार बंदर बिल्ली के बच्चे को इस तरह पकड़े हुए था मानो वह अपनी संतान हो। यह दृश्य मोहल्ले में चर्चा का विषय बना हुआ है।

भूख-प्यास से व्याकुल था बिल्ली का बच्चा

हालांकि कुछ स्थानीय लोगों का कहना है कि बिल्ली का बच्चा भूख-प्यास से व्याकुल होकर आवाज लगा रहा था। इसी बीच किसी ने घटना का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। वीडियो के साथ #SaveAnimals, #nppmau, #maupolice, #dmMau और #spmau जैसे हैशटैग लगाकर जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक समेत संबंधित अधिकारियों को टैग करते हुए बिल्ली के बच्चे को बचाने की अपील की गई है।

सोशल मीडिया पर वीडियो सामने आने के बाद लोगों की मिली-जुली प्रतिक्रियाएं देखने को मिल रही हैं। कुछ लोग इसे जानवरों के बीच करुणा और ममता का उदाहरण बता रहे हैं, तो कुछ इसे बिल्ली के बच्चे के लिए खतरे की स्थिति मानते हुए तत्काल हस्तक्षेप की मांग कर रहे हैं।

वायरल हो रहा वीडियो-

फिलहाल प्रशासन की ओर से इस मामले में कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं हुआ है। मोहल्लेवासियों ने संबंधित विभाग से अपील की है कि मौके का संज्ञान लेकर स्थिति स्पष्ट की जाए और यदि आवश्यकता हो तो बिल्ली के बच्चे को सुरक्षित स्थान पर पहुंचाया जाए। यह घटना एक बार फिर इस सवाल को सामने लाती है कि पशु व्यवहार के पीछे छिपी संवेदनाएं क्या वास्तव में हमारे अनुमान से कहीं अधिक गहरी हैं, या फिर यह महज एक संयोग है?

(रिपोर्ट- राकेश कुमार सिंह)

यह भी पढ़ें-

ये तो हद ही हो गई, नीचे गिरी साड़ी लाने के लिए बच्चे की जान को खतरे में डाला, देखें वायरल Video

Video: गैलरी से गिरी लड़की पर हाथ से फोन नहीं छूटा, बचाने के लिए मां भी कूदी, वह सड़क पर गिरते ही बेहोश





Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *