
इलेक्ट्रिक केटल का इस्तेमाल
Electric Kettle Kaise Use Kare: ज्यादातर घरों में पानी गर्म करने के लिए इलेक्ट्रिक केटल का इस्तेमाल किया जाता है। होटल्स में चाय कॉफी बनाने के लिए इलेक्ट्रिक केतली का उपयोग होता है। लेकिन सिर्फ पानी गर्म करने में ही नहीं, इलेक्ट्रिक केतली का उपयोग आपके कई दूसरे कामों को भी आसान बना सकती है। रसोई में खाना बनाने में मदद करने से लेकर कुकिंग में भी हेल्प मिलती है। अगर सर्दियों के बाद आप इलेक्ट्रिक केटल को उठाकर रख देते हैं तो ऐसा न करें। पानी गर्म करने के अलावा आप इन कामों में भी इलेक्ट्रिक केटल का इस्तेमाल कर सकते हैं।
इलेक्ट्रिक केतली का इस्तेमाल
नूडल्स और सूप बनाएं- अगर आप हॉस्टल में रहते हैं तो इलेक्ट्रिक केटल में कुकिंग भी कर सकते हैं। इसमें आसानी से मैगी और सूप बनाकर पी सकते हैं। बस केतली में पानी उबालें और उसमें नूडल्स या सूप डालकर उबाल लें। थोड़ी देर पकाएं और खाने के लिए मैगी तैयार है।
अंडा उबाल लें- अगर गैस पर अंडा उबालने का झंझट नहीं करना है तो इलेक्ट्रिक केटल में अंडा उबाल सकते हैं। कई बार लोग गैस बंद करना भूल जाते हैं लेकिन इलेक्ट्रिक केटल ऑटो कट होती है और अंडा अंदर तक अच्छी तरह से पक जाता है।
ओट्स और दलिया बना लें- कुकिंग के काम को इलेक्ट्रिक केटल आसान बना देती है। इसमें आप ओट्स बनाकर खा सकते हैं। दलिया बनाकर खा सकते हैं। जब टाइम कम हो तो आप केटल में पानी उबालकर मिनटों में कुरिंग कर सकते हैं।
चावल बनाएं- घर में अगर कोई बर्तन साफ नहीं है तो आप इलेक्ट्रिक केटल में चावल बना सकते हैं। ये ऐसा बर्तन है जो हर काम को आसानी से और जल्दी कर सकता है। आप डायरेक्ट केतली में चावल बना सकते हैं। या फिर केतली में कोई बर्तन रख दें और उसमें चावल बना लें।
बोतल साफ करें- बच्चों को बोतल को रोजाना स्टेरलाइज करना होता है। इसके लिए उबलते गर्म पानी में दूध की बोतल डालकर रखनी होती है। आप ये काम इलेक्ट्रिक बोतल में भी आसानी से कर सकते हैं। इससे बोतल में छुपे बैक्टीरिया मर जाते हैं और क्लीनिंग आसान हो जाती है।
सब्जियां उबाल लें- कई बार सब्जियों को हल्का उबालना होता है तो ये काम आप इलेक्ट्रिक केटल में भी कर सकते हैं। केतली में पानी भरकर उबालें और उसमें सब्जियां डालकर स्टीम कर लें। थोड़ी देर केतली को बंद रखें और फिर पानी निकाल दें।
