दिल्ली में गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई के वकील की कार के ऊपर फायरिंग, मचा हड़कंप, पुलिस जांच में जुटी


Lawrence Bishnoi - India TV Hindi
Image Source : REPORTER INPUT
लॉरेंस बिश्नोई के वकील की कार के ऊपर फायरिंग

नई दिल्ली: दिल्ली में गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई के वकील की कार के ऊपर फायरिंग हुई है। इस घटना से इलाके में हड़कंप मच गया है। पुलिस इस घटना की जांच में जुट गई है। मिली जानकारी के मुताबिक, दिल्ली के आईएसबीटी के पास अज्ञात बदमाशों ने लॉरेंस बिश्नोई के वकील की कार के ऊपर गोलियां चलाई हैं।

मिली जानकारी के मुताबिक, इस घटना में एक शख्स घायल है, उसे 2 गोलियां लगी हैं। पुलिस ने बताया कि उन्हें घटना की सूचना मिली है और वे विवरणों की पुष्टि कर रहे हैं। एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि टीमें घटनास्थल पर भेजी गई हैं और घटनाक्रम का पता लगाने के लिए इलाके के सीसीटीवी फुटेज की जांच की जा रही है।

कॉपी अपडेट हो रही है…

 





Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *