
ठेचा पनीर रेसिपी
नाश्ते में पनीर खाना हेल्दी ऑप्शन है। कुछ लोगों को प्लेन पनीर का स्वाद पसंद नहीं आता, ऐसे में आप महाराष्ट्र की फेमस डिश ठेचा पनीर बनाकर खा सकते हैं। ठेचा पनीर का स्वाद बहुत ही लाजवाब होता है। इसे बनाना भी बहुत आसान है। नाश्ते में स्वाद और प्रोटीन से भरपूर ठेचा पनीर अच्छा विकल्प है। बच्चों और बड़े सभी को ठेचा पनीर का स्वाद पसंद आएगा। घर में मेहमान आएं तो आप इसे स्टार्टर के तौर पर बनाकर तैयार कर सकते हैं। बॉलीवुड एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी से लेकर मलाइका अरोड़ा तक ठेचा पनीर की दीवानी हैं। आपको भी ठेचा पनीर रेसिपी जरूर ट्राई करनी चाहिए।
ठेचा पनीर रेसिपी
पहला स्टेप- ठेचा पनीर बनाने के लिए आपको ताजा पनीर लेना है और उसे मोटे और लंबे क्यूब में काल लें। आप इसे पनीर टिक्का की तरह कट कर लें। अब पनीर को किसी बाउल में ट्रांसफर कर दें। अब आपको पनीर के लिए कोटिंग तैयार करनी है। इसके लिए 8-10 कली लहसुन और 2 हरी मिर्च काट लें। थोड़ा धनिया पत्ती डंठल के साथ लें और साथ में रोस्ट की गई मूंगफली दाना ले लें। मूंगफली के छिलके थोड़े हटा दें।
दूसरा स्टेप- अब किसी पैन में 1 चम्मच सरसों के तेल डालकर गर्म कर लें। इसमें लहसुन की कली और हरी मिर्च डालकर हल्का भून लें। गैस बंद करके इसमें कटा हुआ हरा धनिया डाल दें। सारी चीजों को मिलाएं और हल्का ठंडा होने दें। अब इसे तैयार मिश्रण को मिक्सी में डालें और थोड़ी भुनी हुई मूंगफली डाल दें। ऊपर से नमक डालें और थोड़ा जीरा, अब सारी चीजों को दरदरा पीस लें।
तीसरा स्टेप- मसाले को निकालें और अब कटे हुए पनीर पर इसकी चारों तरफ से अच्छी कोटिंग कर दें। पनीर को करीब 10 मिनट सेट होने के लिए रख दें, जिससे सारी कोटिंग अच्छी तरह से चिपक जाए। अब गैस पर एक पैन या कड़ाही रखें और उसे हल्का ग्रीस कर लें। अब इसमें पनीर के टुकड़ों को डालें और दोनों तरफ से अच्छी तरह से भूनें।
चौथा स्टेप- पनीर को आपको तब तक भूनना है जब तक वो दोनों तरफ से सुनहरे रंग का न हो जाएं। किसी प्लेट में तैयार पनीर को निकालकर रखते जाएं। इसे सर्व करते वक्त ऊपर से थोड़ा नींबू का रस डालें और गरमगरम खाएं।
