
छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री
छत्तीसगढ़ के वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने आज राज्य का बजट पेश किया। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में आज विधानसभा परिसर स्थित सभाकक्ष में कैबिनेट की बैठक हुई और बैठक में बजट को मंजूरी दी गई । मुख्यमंत्री श्री साय ने वित्त मंत्री को आगामी बजट के लिए शुभकामनाएं देते हुए कहा कि यह बजट प्रदेशवासियों की आकांक्षाओं को पूरा करने वाला है। इस बार का बजट ‘संकल्प’ थीम पर आधारित है, जिसमें S – समावेशी विकास, A – अधोसंरचना, N – निवेश, K – कुशल मानव संसाधन, A – अन्त्योदय, L – लाइवलीहुड, P – पॉलिसी से परिणाम तक शामिल है।
जानें बजट में क्या क्या घोषणाएं हुईं
- बस्तर बनेगा एजुकेशन हब
- बस्तर- सरगुजा के लिए बस सेवा के लिए बजट में 10 करोड़ का प्रावधान
- बस्तर और सरगुजा में आजीविका के लिए अलाइट, कृषि, एग्रो फॉरेस्ट प्रोसेसिंग जैसे रोजगार आधारित सेक्टर के लिए राइस मिल , पोट्री फॉर्म जैसे उद्योगों के लिए 100 करोड़ के निवेश का प्रावधान
- बस्तर और सरगुजा में डॉक्टरों की भर्ती होगी। बस्तर और सरगुजा में रोड नेटवर्क कनेक्टिविटी से जोड़ने के लिए प्रावधान किया जाएगा। राज्य में रेलवे लाइन का विकास किया जाएगा
- इंद्रावती में मटनार और देउरगांव में 24 करोड़ की लागत से बैराज निर्माण के साथ 68 करोड़ की स्वीकृति की गई है
- आयुष्मान योजना के लिए 1500 करोड़ रुपये की घोषणा
- राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के लिए 2000 करोड़ रुपये का प्रावधान
- मैनपाट और जशपुर के कोतेबेरा में पर्यटन स्थल के लिए प्रावधान
- रायपुर में खाद लैब का निर्माण होगा
- कांकेर, कोरबा, महासमुंद में नर्सिंग कॉलेज बनेंगे
- मितानिन कल्याण निधि के लिए 350 करोड़ रुपये के लिए प्रावधान। प्रदेश में 250 महतारी सदन बनाए जाएंगे
- 1,500 बस्तर फाइटर्स के पदों का सृजनमें सुरक्षा और विश्वास की घोषणा की है
- रानी दुर्गावती योजना का ऐलान, बच्चियों के 18 साल पूरे होने पर डेढ़ लाख रू की राशि दी जाएगी
- मुख्यमंत्री सड़क योजना के लिए 200 करोड़ का प्रावधान किया गया है। इसमें छत्तीसगढ़ की 36 सड़कें शामिल की गई हैं
- इंद्रावती में मटनार और देउरगांव में 24 करोड़ की लागत से बैराज निर्माण के साथ 68 करोड़ की स्वीकृति की गई है
- निशुलक बिजली योजना के लिए 354 करोड़ रुपये की घोषणा। महतारी वंदन योजना के लिए 8200 करोड़ रुपये का प्रावधान
- मुख्यमंत्री आदर्श शहर समृद्धि योजना लागू होगी। 200 करोड़ बजट का प्रावधान
- शहीद वीरनारायण सिंह आयुष्मान योजना के माध्यम से सरकार और गैर सरकारी अस्पतालों में इलाज के लिए 5 लाख रू तक की इलाज के लिए डेढ़ हजार करोड़ का प्रावधान
- 5 नालंदा लाइब्रेरी के लिए 22 करोड़ का प्रावधान।
