शिमला में दिल्ली पुलिस पर दर्ज हुई FIR, लगा 3 लोगों को अगवा करने का आरोप, AI समिट से जुड़ा है मामला


Shimla delhi police fir- India TV Hindi
Image Source : PTI
शिमला में दिल्ली पुलिस पर FIR

हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला से बड़ी खबर सामने आ रही है। बुधवार को शिमला में दिल्ली पुलिस पर FIR दर्ज की गई है। जानकारी के मुताबिक, शिमला पुलिस ने 3 लोगों को अगवा करने के आरोप में दिल्ली पुलिस के खिलाफ FIR दर्ज की है। अब तक मिली जानकारी के मुताबिक, बताया जा रहा है कि AI समिट के दौरान  हंगामा करने वाले 3 कांग्रेस कार्यकर्ताओं को दिल्ली पुलिस ने गिरफ्तार किया था और उन्हें शिमला से लेकर दिल्ली आ रही थी। इसी दौरान शिमला पुलिस ने दिल्ली पुलिस को रोक लिया और कार्रवाई को गैरकानूनी बताते हुए FIR दर्ज की गई है।

हिमाचल और दिल्ली पुलिस के बीच विवाद बढ़ा

सामने आई जानकारी के मुताबिक,  ये पूरा मामला AI समिट में हंगामा करने से जुड़ा हुआ है। शिमला में हिमाचल और दिल्ली पुलिस के बीच विवाद बढ़ा गया है। 3 आरोपियों को पुलिस फिर से कोर्ट लेकर जा रही है। 3 कांग्रेस कार्यकर्ताओं की शिमला से गिरफ्तारी हुई है। इन्हें शिमला से दिल्ली लाने के दौरान हिमाचल पुलिस ने दिल्ली पुलिस को रोक दिया है। हिमाचल पुलिस ने पकड़े गए आरोपियों को फिर से कोर्ट में पेश करने के लिए कहा है। जानकारी के अनुसार, सुबह 9 बजे से दिल्ली और शिमला पुलिस के बीच नोकझोंक हो रही है।

ये भी पढ़ें- ‘शर्टलेस प्रोटेस्ट में गहरी साजिश का ठोस सबूत मिला’, दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच ने बताईं और भी बातें

AI समिट में प्रदर्शन करने वाले कांग्रेसियों को ढूंढ़ रही एंटी टेरर यूनिट, दिल्ली समेत 12 जगहों पर छापेमारी

 

Latest India News





Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *