Samsung Galaxy S26 Ultra लॉन्च होते ही औंधे मुंह गिरी Galaxy S25 Ultra की कीमत, जानें कहां मिलेगा ऑफर


Samsung Galaxy S25 Ultra- India TV Hindi
Image Source : SAMSUNG STORE
सैमसंग गैलेक्सी S25 अल्ट्रा

Samsung Galaxy S26 Ultra के लॉन्च होते ही पिछले साल लॉन्च हुए Galaxy S25 Ultra की कीमत में भारी कटौती की कई है। सैमसंग का यह प्रीमियम फोन लॉन्च प्राइस से लगभग 20,000 रुपये तक सस्ते में खरीदा जा सकता है। पुराना फोन एक्सचेंज कराने पर 75,000 रुपये तक बचाए जा सकते हैं। सैमसंग गैलेक्सी S25 Ultra में 200MP कैमरा, 16GB रैम और 1TB तक स्टोरेज जैसे फीचर्स दिए गए हैं। नए लॉन्च हुए Galaxy S26 Ultra की तरह ही यह मॉडल भी AI फीचर्स से लैस है।

Samsung Galaxy S25 Ultra में प्राइस कट

सैमसंग का यह फ्लैगशिप फोन 1,29,999 रुपये की शुरुआती कीमत में लॉन्च किया गया था। इस फोन में 12GB/16GB रैम और 256GB/512GB/1TB तक स्टोरेज का सपोर्ट मिलता है। ई-कॉमर्स वेबसाइट अमेजन पर फोन की कीमत में 18,000 रुपये का फ्लैट प्राइस कट किया गया है। इसके अलावा 1,500 रुपये का बैंक डिस्काउंट भी ऑफर किया जा रहा है। इस तरह यह फोन 19,500 रुपये तक सस्ते में घर लाया जा सकता है। Samsung की आधिकारिक वेबसाइट पर फोन की खरीद पर 75,000 रुपये तक का एक्सचेंज बोनस ऑफर किया जा रहा है।

Samsung Galaxy S25 Ultra के फीचर्स

यह फोन 6.9 इंच के बड़े डायनैमिक AMOLED 2X डिस्प्ले के साथ आता है, जिसका रेजलूशन 3120 x 1440 पिक्सल है। फोन का डिस्प्ले क्वाड HD+ रेजलूशन और 120Hz हाई रिफ्रेश रेट को सपोर्ट करता है। यह फोन Qualcomm Snapdragon 8 Elite प्रोसेसर के साथ आता है, जिसके साथ 12GB रैम और 1TB स्टोरेज का सपोर्ट मिलता है। इस फोन में 5000mAh की बैटरी और 45W वायरलेस के साथ 15W वायर्ड फास्ट चार्जिंग सपोर्ट दिया गया है।










Samsung Galaxy S25 Ultra फीचर्स
डिस्प्ले 6.9 इंच, 2x डायनैमिक AMOLED, 120Hz
प्रोसेसर Exynos 2500
स्टोरेज 16GB, 1TB
कैमरा 200MP + 50MP + 50MP + 10MP, 12MP
बैटरी 5000mAh, 25W, 15W
OS Android 15, OneUI 7

सैमसंग का यह फोन Galaxy AI फीचर्स से लैस है। यह Android 15 पर बेस्ड OneUI 7 पर काम करता है। इसके बैक में क्वाड रियर कैमरा सेटअप मिलता है। इसमें 200MP का मेन कैमरा मिलेगा। साथ ही, इसमें 50MP का अल्ट्रा वाइड और 50MP का टेलीफोटो कैमरा मिलेगा। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए इस फोन में 12MP का कैमरा मिलेगा।

यह प्रीमियम स्मार्टफोन S-Pen सपोर्ट के साथ आता है। इसमें IP68 और IP69 रेटिंग दिया गया है, जिसकी वजह से फोन पानी में डूबने के बाद भी काम करेगा। इसमें कनेक्टिविटी के लिए वाई-फाई, 5G, Bluetooth, NFC जैसे फीचर्स मिलते हैं।

यह भी पढ़ें – Samsung Galaxy S26 Vs Samsung Galaxy S25: सैमसंग का नया गैलेक्सी फोन कितना है दमदार? जानें क्या हैं बड़े अंतर





Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *