
विधायक उमाशंकर सिंह के घर और दफ्तर पर पड़ी रेड
लखनऊ: बहुजन समाज पार्टी (BSP) सुप्रीमो मायावती के इकलौते विधायक उमाशंकर सिंह के लखनऊ स्थित ठिकानों पर छापेमारी हुई। यह कार्रवाई राजधानी के पॉश इलाके गोमतीनगर स्थित उनके आवास और कार्यालय पर की जा रही है। सुबह से चल रही इस छापेमारी के दौरान आवास के बाहर हलचल और अफरा-तफरी का माहौल है।
कैंसर से जूझ रहे विधायक
बताया जा रहा है कि विधायक उमाशंकर सिंह इस समय कैंसर से जूझ रहे हैं। उनकी हालत काफी नाजुक है। उनके दो ऑपरेशन हो चुके हैं। लखनऊ आवास में आइसोलेशन में रहते हैं।
आयकर विभाग की इस बड़ी कार्रवाई में 50 से अधिक अफसर और भारी संख्या में सुरक्षा बल शामिल हैं। विभाग ने विधायक के आवास और दफ्तर को चारों तरफ से घेर लिया है। स्थिति की गंभीरता का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि घर के अंदर और बाहर किसी को भी आने-जाने की अनुमति नहीं है। डॉक्टर और नर्स के भी आने जाने पर रोक लगी है।
संपत्ति से जुड़े दस्तावेजों की जांच
सूत्रों के मुताबिक, आयकर विभाग कुछ वित्तीय लेन-देन और संपत्ति से जुड़े दस्तावेजों की जांच कर रहा है। इसके साथ ही छापेमारी के दौरान अधिकारियों ने घर के भीतर मौजूद फाइलें, इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस और अन्य रिकॉर्ड खंगालना शुरू कर दिया।
सुरक्षा के मद्देनजर इलाके में पुलिस बल तैनात कर दिया गया है। आने-जाने वालों पर नजर रखी जा रही है। जानकारी के अनुसार, बसपा विधायक के आवास पर आयकर विभाग की टीम सुबह करीब 7.0 बजे पहुंची और परिसर को घेरते हुए अंदर-बाहर की आवाजाही सीमित कर दी गई।
ये भी पढ़ें-
अस्पताल की रोंगटे खड़े करने वाली लापरवाही… ड्रेसिंग हटाते समय काट दी 6 महीने के मासूम की उंगली
