iPhone यूजर्स को 11 साल बाद भारत में मिलेगी ये खास सर्विस, Apple ने कर ली तैयारी


Apple Pay, Apple New Service- India TV Hindi
Image Source : APPLE STORE INDIA
एप्पल की नई सर्विस

iPhone यूजर्स को 11 साल बाद भारत में खास फीचर मिल सकता है। Apple ने इसके लिए तैयारी शुरू कर दी है। रिपोर्ट के मुताबिक, एप्पल पिछले कुछ समय से अपनी इस सर्विस को लेकर तैयारी कर रहा है। नई रिपोर्ट के मुताबिक, एप्पल ने इसके लिए कई कार्ड नेटवर्क के साथ बातचीत कर रहा है। इससे पहले भी पिछले साल Apple Pay सर्विस को लेकर जानकारी सामने आई थी। एप्पल की यह सर्विस Google Pay और Samsung Pay की तरह ही काम करेगी।

11 साल पहले शुरू हुई सर्विस

Apple Pay सर्विस को कंपनी ने सितंबर 2014 में लॉन्च किया था। पिछले 11 साल से एप्पल की यह सर्विस अमेरिका समेत 89 देशों में उपलब्ध है। कंपनी अब इसे भारतीय बाजार में उतारने की तैयारी में है। ब्लूमबर्ग की रिपोर्ट के मुताबिक, क्यूपरटिनो बेस्ड कंपनी ने भारत के लीडिंग बैंक ICICI Bank, HDFC Bank और Axis Bank से इस सर्विस के लिए बातचीत शुरू कर दी है। एप्पल का यह कॉन्टैक्टलेस पेमेंट सॉल्यूशन भारतीय यूजर्स को डिजिटल पेमेंट का नया एक्सपीरियंस दे सकता है। इंडस्ट्री सोर्स की मानें तो एप्पल पे सर्विस को कंपनी इस साल के आखिर तक भारत में लॉन्च कर सकती है।

89 देशों में है सर्विस

एप्पल पे सर्विस फिलहाल 89 ग्लोबल मार्केट में उपलब्ध है। भारत में तेजी से बढ़ते आईफोन यूजर्स की वजह से कंपनी अपनी इस नई सर्विस को यहां भी शुरू करने की तैयारी कर रही है। एप्पल पे आईफोन और एप्पल वॉच यूजर्स को कॉन्टैक्टलेस पेमेंट की सुविधा प्रदान करेगा। फिलहाल सैमसंग और गूगल पे में कॉन्टैक्टलेस पेमेंट की सुविधा मिलती है। इन ऐप्स के जरिए POS पर कॉन्टैक्टलेस पेमेंट की जा सकती है।

NFC के जरिए होगी कॉन्टैक्टलेस पेमेंट

Apple Pay सर्विस में यूजर के डिवाइस में मौजूद नियर फील्ड कम्युनिकेशन (NFC) का इस्तेमाल किया जाएगा। NFC की मदद से यूजर्स POS डिवाइस में अपने आईफोन को दिखाकर पेमेंट कर सकेंगे। एप्पल पे सर्विस दुनिया के 89 देशों में फिलहाल उपलब्ध है, जहां 11,000 बैंक और लोकर पेमेंट नेटवर्क ग्लोबली जुड़े हैं। भारत में एप्पल की यह सर्विस शुरू होने से नेटवर्क और बड़ा हो जाएगा।

NPCI से अप्रूवल का इंतजार

Apple Pay सर्विस को शुरुआत में कार्ड बेस्ड कॉन्टैक्टलेस पेमेमेंट के लिए लॉन्च किया जाएगा। बाद में NPCI से अप्रूवल मिलने के बाद इसमें UPI बेस्ड सर्विस मिल सकती है। रिपोर्ट के मुताबिक, Google Pay की तरह ही Apple Pay में भी कार्ड बेस्ड कॉन्टैक्टलेस पेमेंट और UPI सर्विस मिल सकती है। इसके लिए कंपनी को भारतीय रिजर्व बैंक द्वारा बैक्ड NPCI से अप्रूवल लेना होगा। इसके लिए भी कंपनी ने तैयारी शुरू कर दी है।

यह भी पढ़ें – 256GB की कीमत में मिलेगा 512GB वाला फोन, Samsung Galaxy S26 Ultra पर तगड़ा ऑफर





Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *