
अरविंद केजरीवाल की कथित शराब नीति घोटाला मामले पर प्रेस कॉन्फ्रेंस।
Arvind Kejriwal Press Conference: दिल्ली की अदालत ने आज (शुक्रवार को) आम आदमी पार्टी के संयोजक और पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल, पूर्व उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया और 21 अन्य लोगों को कथित शराब नीति घोटाला मामले में बरी कर दिया है। CBI को फटकार लगाते हुए कहा कि उसे पॉलिसी में कोई ‘व्यापक साजिश या आपराधिक इरादा’ नहीं मिला। कोर्ट के इस फैसले पर अरविंद केजरीवाल थोड़ी देर में प्रेस कॉन्फ्रेंस करेंगे।
कोर्ट से CBI को लगी कड़ी फटकार
जान लें कि इस मामले में बरी किए गए 21 अन्य आरोपियों में के. कविता भी शामिल हैं। सीबीआई को कड़ी फटकार लगाते हुए स्पेशल जज जितेंद्र सिंह ने आरोपियों के खिलाफ एजेंसी की चार्जशीट पर संज्ञान लेने से इनकार कर दिया। उसने यह भी कहा कि केंद्रीय एजेंसी का मामला न्यायिक जांच में खरा नहीं उतरता, खासकर तब जब सीबीआई ने सिर्फ अनुमानों के आधार पर साजिश की कहानी गढ़ने की कोशिश की।
कैमरे पर रो पड़े अरविंद केजरीवाल
जान लें कि सीबीआई, AAP की पूर्ववर्ती सरकार की तरफ से रद्द की जा चुकी आबकारी नीति में कथित भ्रष्टाचार की जांच कर रही थी। कोर्ट का निर्णय आते ही मीडिया के सामने बातचीत में अरविंद केजरीवाल रो पड़े थे। उन्होंने कहा कि उनके विरुद्ध भ्रष्टाचार का मामला स्वतंत्र भारत के इतिहास में ‘सबसे बड़ी राजनीतिक साजिश’ थी।
