होली खेलने से पहले चेहरे पर कौन सा तेल लगाएं, जिससे त्वचा पर रंग न चढ़ पाए


होली से पहले चेहरे पर क्या लगाएं?- India TV Hindi
Image Source : FREEPIK
होली से पहले चेहरे पर क्या लगाएं?

होली यानी रंगों का त्यौहार। साल भर कई लोग इस त्यौहार का बेसब्री से इंतजार करते हैं। लेकिन इस त्यौहार पर अपनी त्वचा की देखभाल करना जरूरी हो जाता है क्योंकि चेहरे पर लगने वाले मिलावटी रंग आपकी त्वचा की सेहत को बुरी तरह से डैमेज कर सकते हैं। आज हम आपको दादी-नानी के एक ऐसे घरेलू नुस्खे के बारे में बताएंगे, जिसका इस्तेमाल करके आप अपनी त्वचा को होली के दिन काफी हद तक प्रोटेक्ट कर सकते हैं।

लगाएं नारियल का तेल- पुराने जमाने से ही औषधीय गुणों से भरपूर नारियल के तेल को त्वचा के लिए काफी ज्यादा फायदेमंद माना जाता रहा है। होली के दिन जब भी आप सुबह उठते हैं, आपको अपने चेहरे पर, हाथों पर और पैरों पर अच्छी तरह से नारियल के तेल को अप्लाई कर लेना है। आप अपने बालों पर भी कोकोनट ऑइल लगा सकते हैं। बस अब आप आराम से होली एंजॉय कर सकते हैं और बिना डरे अपने ऊपर रंग लगवा सकते हैं।

नहीं चढ़ेगा रंग- अब आप सोच रहे होंगे कि नारियल का तेल आपकी त्वचा की रक्षा कैसे कर पाएगा। दरअसल, कोकोनट ऑइल लगाने से त्वचा पर रंगों की एक सुरक्षात्मक परत बन जाती है। इस लेयर की वजह से पक्के या फिर केमिकल वाले रंग त्वचा की गहराई तक नहीं पहुंच पाते। सबसे अच्छी बात ये है कि ये लेयर यानी परत रंग को आसानी से छुटाने में भी मदद करती है।

मिलेंगे फायदे ही फायदे- होली खेलने से पहले त्वचा और बाल पर कोकोनट ऑइल लगाने से स्किन और हेयर को डैमेज होने से बचाया जा सकता है। इसके अलावा भी नारियल का तेल त्वचा और बालों को काफी ज्यादा फायदे पहुंचा सकता है। रूखी और बेजान त्वचा को मुलायम बनाने के लिए नारियल के तेल का इस्तेमाल किया जा सकता है। अगर आप अपने बालों को सिल्की और चमकदार बनाना चाहते हैं, तो भी हेयर वॉश से लगभग 1-2 घंटे पहले नारियल का तेल लगा सकते हैं।

डिस्क्लेमर: इस आर्टिकल में सुझाए गए टिप्स केवल आम जानकारी के लिए हैं। सेहत से जुड़े किसी भी तरह का फिटनेस प्रोग्राम शुरू करने अथवा अपनी डाइट में किसी भी तरह का बदलाव करने या किसी भी बीमारी से संबंधित कोई भी उपाय करने से पहले अपने डॉक्टर से सलाह जरूर लें। इंडिया टीवी किसी भी प्रकार के दावे की प्रामाणिकता की पुष्टि नहीं करता है।

Latest Lifestyle News





Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *