
डीप फ्राइंग
हेल्थ एक्सपर्ट्स अक्सर कहते नजर आते हैं कि तेल में डीप फ्राइड फूड्स सेहत को बुरी तरह से प्रभावित कर सकते हैं। लेकिन आपकी जानकारी के लिए बता दें कि अगर सही तरीके से खाने की चीजों को डीप फ्राई किया जाए, तो सेहत को पहुंचने वाले नुकसान को काफी हद तक कम किया जा सकता है। होली के मौके पर घर में ऐसी कई चीजें बनाई जाती हैं, जिन्हें डीप फ्राई किया जाता है। आइए आज हम आपको डीप फ्राइंग के सही तरीके के बारे में बताते हैं।
कुछ जरूरी टिप्स- डीप फ्राई करने के लिए न्यूट्रल टेस्ट वाले तेल को चूज करना चाहिए। मास्टर शेफ संजीर कपूर बताते हैं कि डीप फ्राइंग के लिए मस्टर्ड ऑइल का इस्तेमाल किया जा सकता है। ध्यान रहे कि जब आप डीप फ्राई करते हैं, तब तेल न तो ज्यादा गर्म होना चाहिए और न ही ज्यादा ठंडा होना चाहिए। ज्यादा गर्म तेल खाने की चीज को जला सकता है और अगर तेल ठंडा रह जाए, तो खाने की चीज ज्यादा तेल सोख लेती है।
गौर करने वाली बात- तेल के तापमान को चेक करने के लिए पहले थोड़ा सा बैटर डालिए। अगर बैटर ऊपर आ जाए, तो समझ जाइए कि तेल का तापमान एकदम सही है। सही तरीके से डीप फ्राइंग करनी है, तो जल्दबाजी मत कीजिए। खाने की चीजों को बार-बार पलटने की जरूरत नहीं है वरना फूड आइटम ज्यादा तेल सोख सकता है। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि हर बैच को डीप फ्राई करने के बाद तेल को साफ करना न भूलें।
फायदेमंद साबित होंगी ट्रिक्स- जब भी आप डीप फ्राइंग करते हैं, तब आपको छेद वाली कलछी यूज करनी चाहिए। अब आप सोच रहे होंगे ऐसा क्यों? छेद वाली कलछी यूज करने से एक्स्ट्रा तेल छेद में से निकल जाएगा। कम तेल में डीप फ्राई करने के लिए आपको नीचे से गोल और गहरी कढ़ाई का इस्तेमाल करना चाहिए। इस तरह की छोटी-छोटी टिप्स काफी ज्यादा काम की साबित हो सकती हैं।
डिस्क्लेमर: इस आर्टिकल में सुझाए गए टिप्स केवल आम जानकारी के लिए हैं। सेहत से जुड़े किसी भी तरह का फिटनेस प्रोग्राम शुरू करने अथवा अपनी डाइट में किसी भी तरह का बदलाव करने या किसी भी बीमारी से संबंधित कोई भी उपाय करने से पहले अपने डॉक्टर से सलाह जरूर लें। इंडिया टीवी किसी भी प्रकार के दावे की प्रामाणिकता की पुष्टि नहीं करता है।
