AI समिट शर्टलेस प्रोटेस्ट केस: कांग्रेस को मिल गई बड़ी राहत, यूथ प्रेसिडेंट उदय भानु चिब को मिली जमानत


AI Summit shirtless protest- India TV Hindi
Image Source : REPORTER INPUT
कांग्रेस के यूथ प्रेसिडेंट उदय भानु चिब

नई दिल्ली: AI समिट शर्टलेस प्रोटेस्ट केस में एक बड़ा अपडेट सामने आया है और कांग्रेस को बड़ी राहत मिलती दिख रही है। इस मामले में यूथ प्रेसिडेंट उदय भानु चिब को जमानत मिल गई है।

दिल्ली में एआई समिट के दौरान हुआ था हंगामा

दिल्ली में एआई समिट के दौरान भारत मंडपम में विरोध प्रदर्शन करने के दौरान जमकर हंगामा हुआ था, जिसके बाद पुलिस ने इस मामले में सख्त कार्रवाई की थी और इंडियन यूथ कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष उदय भानु चिब समेत कई लोगों को गिरफ्तार किया था।

एक तरफ इस विरोध प्रदर्शन के दौरान हुए हंगामे की बीजेपी ने काफी आलोचना की थी और कांग्रेस पर निशाना साधा था, वहीं दूसरी तरफ कांग्रेस ने अपने यूथ नेता उदय भानु चिब की गिरफ्तारी को असंवैधानिक बताया था। कांग्रेस ने अपने एक्स पर पोस्ट कर लिखा था, “दिल्ली पुलिस ने IYC के राष्ट्रीय अध्यक्ष उदय भानु चिब को गिरफ्तार कर लिया है। ये गिरफ्तारी पूरी तरह से असंवैधानिक है। देश के संविधान ने हर नागरिक को विरोध का अधिकार दिया है। हम इन हथकंडों से डरने वाले नहीं हैं। हम जनता की आवाज उठाते रहेंगे, उनके लिए लड़ते रहेंगे।”

पीएम मोदी ने कांग्रेस की आलोचना की थी

AI समिट में हुए विरोध प्रदर्शन के बाद खुद पीएम मोदी ने इस कृत्य के लिए कांग्रेस की आलोचना की थी। पीएम मोदी ने कहा था, “देश में कुछ राजनीतिक दल ऐसे हैं जो भारत की कामयाबी को पचा नहीं पा रहे हैं। आपने अभी-अभी भारत में विश्व का सबसे बड़ा AI समिट देखा। 80 ​​से ज्यादा देशों के प्रतिनिधि दिल्ली आए थे। करीब 20 देशों के राष्ट्राध्यक्ष भी भारत आए थे। इसको लेकर पूरा देश गर्व से भरा हुआ था। लेकिन कांग्रेस और उसके समर्थकों ने भारत के लिए आयोजित इस वैश्विक आयोजन को अपनी गंदी और नंगी राजनीति का मंच बना दिया।”

पीएम मोदी ने कहा था, “कांग्रेस नेता विदेशी मेहमानों के सामने नग्न अवस्था में सम्मेलन स्थल पर पहुंचे। मैं कांग्रेस के लोगों से पूछता हूं, देश जानता है कि आप पहले से ही नंगे हैं, तो फिर आपको अपने कपड़े उतारने की क्या जरूरत महसूस हुई? कांग्रेस नेताओं ने वहां जो किया, उससे पता चलता है कि देश की सबसे पुरानी पार्टी वैचारिक रूप से कितनी दिवालिया और खोखली हो चुकी है।”

Latest India News





Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *