
ईरान के सुप्रीम लीडर खामेनेई
तेहरान: ईरान के सुप्रीम लीडर खामेनेई की मौत हो गई है। डोनाल्ड ट्रंप ने पहले ही खामेनेई की मौत का दावा किया था लेकिन अब ईरानी मीडिया ने भी खामेनेई की मौत की पुष्टि कर दी है।
ईरान की सरकारी मीडिया ने क्या कहा?
ईरान की सरकारी मीडिया ने कहा, “देश के सर्वोच्च नेता अयातुल्ला अली खामेनेई का निधन हो गया है।” ईरानी सरकारी टेलीविजन और सरकारी समाचार एजेंसी आईआरएनए ने 86 वर्षीय खामेनेई के निधन की खबर दी, लेकिन मौत के कारण के बारे में कोई विस्तृत जानकारी नहीं दी। इससे पहले अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कुछ घंटे पहले ही कहा था कि खामेनेई ईरान को निशाना बनाकर चलाए गए अमेरिकी-इजरायली संयुक्त अभियान में मारे गए।
ईरान ने 40 दिनों के शोक की घोषणा की
खामेनेई की मौत के बाद ईरान ने 40 दिनों के शोक की घोषणा की है। फ़ार्स एजेंसी ने बताया है कि सरकार ने खामेनेई की हत्या के बाद 40 दिनों के सार्वजनिक शोक की घोषणा की है। साथ ही सात दिनों के सार्वजनिक अवकाश की भी घोषणा की गई है।
खामेनेई की बेटी, पोते और दामाद की भी हत्या
ईरानी मीडिया के अनुसार, खामेनेई की बेटी, पोते और दामाद की हत्या कर दी गई है।
कॉपी अपडेट हो रही है…
