IND vs WI: संजू सैमसन ने टी20 वर्ल्ड कप में पहली बार किया कमाल, लेकिन फिर नहीं चला कप्तान सूर्या का बल्ला


Sanju Samson- India TV Hindi
Image Source : AP
संजू सैमसन

Sanju Samson Fifty: टी20 वर्ल्ड कप 2026 का 52वां मैच भारत और वेस्टइंडीज के बीच कोलकाता के ईडन गार्डन्स में खेला जा रहा है। इस मैच में वेस्टइंडीज ने पहले बल्लेबाजी करते हुए टीम इंडिया के सामने 196 रन का टारगेट रखा था। इस टारगेट का पीछा करने उतरी भारतीय टीम के टॉप ऑर्डर बल्लेबाज फिर से फ्लॉप रहे। लेकिन ओपनिंग करने उतरे संजू सैमसन ने पारी की शुरुआत से ही मोर्चा संभाला और अपने करियर में पहली बार टी20 वर्ल्ड कप में फिफ्टी लगाई। उन्होंने 26 गेंदों में ये अर्धशतक पूरा किया।

संजू सैमसन ने अभिषेक शर्मा के साथ किया था पारी का आगाज

संजू सैमसन ने वेस्टइंडीज के खिलाफ इस मुकाबले में अभिषेक शर्मा के साथ पारी का आगाज किया। अभिषेक 11 गेंदों में 10 रन बनाकर आउट हो गए, वहीं नंबर 3 पर बल्लेबाजी करने आए ईशान किशन भी 6 गेंदों में 10 रन बनाकर आउट हो गए। दो विकेट जल्दी गिरने के बाद संजू ने सूर्यकुमार यादव के साथ मिलकर तीसरे विकेट के लिए 35 गेंदों में 58 रन की साझेदारी की। इस दौरान संजू ने सिर्फ 26 गेंदों में अपना अर्धशतक पूरा किया। उन्होंने अपनी इस पारी में 6 चौके और तीन छक्के लगाए। यह सैमसन का टी20 वर्ल्ड कप में पहला अर्धशतक है। वह टी20 वर्ल्ड कप में रन चेज में अर्धशतक लगाने वाले पहले भारतीय विकेटकीपर बल्लेबाज बने हैं।

सूर्या का बल्ला फिर नहीं चला

संजू सैमसन और सूर्यकुमार यादव के बीच तीसरे विकेट लिए 58 रन की साझेदारी हुई। इस साझेदारी में सूर्यकुमार यादव का योगदान सिर्फ 18 रन का रहा। बाकी के 35 रन सैमसन के बल्ले से आए। सूर्यकुमार यादव का बल्ला इस मैच में भी नहीं चला। उन्होंने 16 गेंदों में 18 रन बनाए। सूर्या का विकेट इस मैच में शमार जोसेफ ने लिया। उनका कैच शेरफेन रदरफोर्ड ने लिया। इस वर्ल्ड कप में अभी तक सूर्यकुमार यादव अभी तक किसी भी मुकाबले में बड़ी पारी नहीं खेल पाए हैं। उन्होंने पिछले मैच में जिम्बाब्वे के खिलाफ 33, नीदरलैंड्स के खिलाफ 34 और पाकिस्तान के खिलाफ 32 रन बनाए हैं।

यह भी पढ़ें

IND vs AUS: हम वापस जाकर सोचेंगे कि हमें ODI में कैसे आगे बढ़ना है, टीम इंडिया की कप्तान ने क्लीन स्वीप होने पर दिया बड़ा बयान

IND vs WI: बुमराह ने सिर्फ तीन गेंदों में पलट दिया पूरा खेल, कप्तान सूर्या की चाल से चकराई वेस्टइंडीज की टीम

Latest Cricket News





Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *