19 साल पहले खेले गए IND vs PAK मैच को रोहित शर्मा ने बताया अपना फेवरेट, विराट को लेकर दिया बड़ा बयान


IND vs PAK- India TV Hindi
Image Source : AFP
विराट कोहली और रोहित शर्मा

भारत और पाकिस्तान के बीच क्रिकेट की टक्कर सिर्फ मैच नहीं, जज्बातों का तूफान होता है। T20 वर्ल्ड कप के मंच पर यह प्रतिद्वंद्विता और भी खास बन जाती है। ऐसे में जब इस ऐतिहासिक मुकाबले की बात छिड़ी, तो भारत के पूर्व कप्तान रोहित शर्मा ने बिना झिझक 2007 के फाइनल को अपना सबसे फेवरेट मैच करार दिया। ICC से बातचीत में रोहित ने कहा कि 2007 में पाकिस्तान के खिलाफ खेला गया फाइनल उनके दिल के सबसे करीब है। रोहित ने कहा कि पाकिस्तान के खिलाफ उनका फेवरेट T20 वर्ल्ड कप मैच पक्का फाइनल था, उससे बेहतर कुछ नहीं हो सकता। हमने वर्ल्ड कप जीता।

साल 2007 में खेले गए पहले T20 वर्ल्ड कप में भारत और पाकिस्तान दो बार भिड़े थे और दोनों ही बार भारतीय टीम को जीत मिली थी। फाइनल से पहले लीग मुकाबला टाई रहा था, जिसका फैसला टूर्नामेंट के पहले ‘बॉल-आउट’ से हुआ था। रोहित ने उस पल को याद करते हुए कहा कि साल 2007 में हमने पाकिस्तान के खिलाफ एक लीग गेम भी खेला, जो टूर्नामेंट का एकमात्र मैच था जिसका फैसला बॉल-आउट से हुआ और हम वहां भी टॉप पर रहे। इसलिए 2007 में वर्ल्ड कप के दोनों गेम खास थे।

मेलबर्न में विराट ने खेली ऐतिहासिक पारी

2007 के बाद एक और मुकाबला जिसने हर भारतीय फैन की धड़कनें बढ़ा दी थीं, वह था 2022 T20 वर्ल्ड कप में मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड पर खेला गया मैच।उस मैच में चेज के दौरान रोहित जल्दी आउट हो गए थे और ड्रेसिंग रूम से मैच देख रहे थे। उन्होंने उस घबराहट को याद करते हुए कहा कि हां वो ड्रेसिंग रूम में थे। फिर वो बाहर आए, लेकिन घबरा गये और वापस अंदर चले गए। जब गेम इतने टाइट होते हैं, खासकर जब आप मैदान से बाहर होते हैं और जानते हैं कि आप कुछ नहीं कर सकते, तो यह आपसे कंट्रोल छीन लेता है और वो बेबस महसूस कर रहे थे। जब आप कुछ नहीं कर सकते तो गेम को आगे बढ़ते हुए देखकर आप असल में बेबस महसूस करते हैं।

भारत 160 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए 31/4 की मुश्किल स्थिति में था, लेकिन विराट कोहली की असाधारण पारी ने मैच का रुख पलट दिया। रोहित ने कोहली की पारी को याद करते हुए कहा कि कोहली ने वहां जबरदस्त खेला। यह देखना फिर से बहुत-बहुत खास था क्योंकि हम उस गेम को जीतने की स्थिति में नहीं थे, खासकर जिस तरह से हमने शुरुआत की थी। लेकिन जिस तरह से हमने खत्म किया वह शानदार था। यह हमारे अब तक के सबसे बेहतरीन क्रिकेट मैचों में से एक होना चाहिए। इस मौके की वजह से। यह एक वर्ल्ड कप गेम था, जिसे जीतना हमारे लिए जरूरी था और उस स्थिति से वापस आना इसे और भी खास बना देता है।

रोहित को हर मैच से होती थी घबराहट

T20 इंटरनेशनल क्रिकेट में 160 मुकाबले खेलने के बाद भी रोहित ने स्वीकार किया कि हर मैच से पहले उन्हें घबराहट होती थी। रोहित ने कहा कि उन्होंने इंडिया के लिए 160 T20 इंटरनेशनल मैच खेले हैं। उन्हें एक भी ऐसा गेम याद नहीं है जिसमें वह नर्वस न हुए हों। वह हर गेम में नर्वस थे। गेम की फीलिंग उन्हें नर्वस करती है और उन्हें नहीं लगता कि जब तक वह यह बैट पकड़े हुए हूं, ये फीलिंग कभी खत्म होगी। यह उनके साथ रहती है। और उस फीलिंग का मतलब है कि आप अभी भी मैदान में जाकर खेलना चाहते हैं और अपना बेस्ट देना चाहते हैं।

यह भी पढ़ें:

T20 वर्ल्ड कप में टीम इंडिया का बड़ा धमाका, पाकिस्तान और इंग्लैंड के रिकॉर्ड की कर ली बराबरी

IND vs WI: ड्रिंक्स ब्रेक में लेजर शो पर भड़के गावस्कर-शास्त्री, कहा- ऐसे तमाशों की जरूरत नहीं

Latest Cricket News





Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *