Samsung ने MWC 2026 में पेश किया Galaxy AI इकोसिस्टम का पूरा खाका, दिखाया अपना एजेंटिक AI विजन


Samsung Galaxy AI Vision- India TV Hindi
Image Source : SAMSUNG
सैमसंग गैलेक्सी एआई विजन

Samsung At Mobile World Congress 2026: स्पेन के बार्सिलोना में मोबाइल वर्ल्ड कांग्रेस 2026 का आगाज हो चुका है और तमाम टेक दिग्गज अपने टेक प्रोडक्ट्स का यहां शोकेस कर रही हैं। दक्षिण कोरिया की इलेक्ट्रोनिक्स कंपनी सैमसंग ने भी यहां अपने नई और एडवांस्ड टेक्नीक का प्रदर्शन किया है। मोबाइल वर्ल्ड कांग्रेस 2026 का आयोजन बार्सिलोना के Fira Gran Via में हो रहा है। सैमसंग ने हाल ही में गैलेक्सी अनपैक्ड इवेंट के जरिए अपने गैलेक्सी S26 सीरीज का लॉन्च किया है और अब मोबाइल वर्ल्ड कांग्रेस में कंपनी ने अपने पूरे गैलेक्सी एआई इकोसिस्टम का पूरा खाका दिखाया है। इसके तहत कंपनी ने अपने एजेंटिक AI विजन की भी झलक दिखाई है और दुनिया को बताया है कि कैसे सैमसंग अपने एआई ड्रिवन नेटवर्क इनोवेशन के जरिए पूरे कनेक्टिविटी इकोसिस्टम को रीशेप कर रही है।

गैलेक्सी एआई अब एक साधारण एआई पर काम करने वाला फीचर मात्र नहीं है, बल्कि ये एजेंटिक विजन के अंतर्गत काम करने वाला वो सिस्टम है जो खुद से फैसले ले सकता है, यूजर की हर तरह के काम में मदद कर सकता है और एआई की एडवांस्ड तरीके से काम करने की क्षमता से पहले ही टास्क को एंटीसिपेट कर लेता है और मल्टीपल डिवाइस पर समान तरीके से सॉल्यूशन मुहैया करा सकता है।

मोबाइल वर्ल्ड कांग्रेस में सैमसंग के प्रेजेंटेशन में Samsung Galaxy S26 series को मुख्य तौर पर हाईलाइट किया गया और इसे कंपनी की थर्ड जेनरेशन एआई फोकस्ड हैंडसेट लाइन कहा गया है। सैमसंग ने ना केवल इस सीरीज में परफॉर्मेंस अपग्रेड्स दिए हैं बल्कि इसमें ये फीचर है कि ये यूजर्स की जरूरतों को पहले ही समझकर उसके मुताबिक टास्क कर लेता है।

इसके सबसे एडवांस फीचर में से बिल्ट-इन प्राइवेसी डिस्प्ले फीचर को काफी हाईलाइट किया गया जिससे आपकी स्क्रीन में तांकझांक करने वालों को कुछ ना दिखाई पड़े और ये यूजर्स के लिए क्लैरिटी पर असर ना डाले। इसके टॉप-टियर अल्ट्रा मॉडल में कंपनी ने एक कस्टमाइज्ड Snapdragon 8 Elite Gen 5 प्रोसेसर दिया है और इसे वेपर चैंबर के साथ रीडिजाइन किया है जिससे एआई वर्कलोड के दौरान थर्मल स्टेबिलिटी ठीक बनी रहे।

कैमरा की क्षमताएं इसकी मुख्य विशेषताओं में से एक हैं और सैमसंग ने बेहतर लो-लाइट फोटोग्राफी के लिए ज्यादा अपर्चर वाले कैमरा का दावा किया है। इसके साथ नाइटोग्राफी वीडियो के लिए इन्हांस्ड मोड का दावा किया है।

गैलेक्सी इकोसिस्टम एक्सपीरीएंस का विस्तार

गैलेक्सी एआई इकोसिस्टम की मुख्य खासियत इस प्रकार हैं-

• गैलेक्सी बड्स4 सीरीज के जरिए गेस्ट AI एजेंटों के साथ गैलेक्सी AI सुविधाओं का अनुभव कर सकते हैं जो यूजर्स की सुविधा को बढ़ाते हैं।

• हाल ही में लॉन्च किए गए गैलेक्सी बुक6 प्रो और गैलेक्सी बुक6 अल्ट्रा के साथ हैंड्स-ऑन परफॉर्मेंस, जो दमदार परफॉर्मेस और बेहतर प्रोडक्टिविटी को दिखाते हैं।

• गैलेक्सी टैब S11, जो बड़े स्क्रीन पर देखने और मल्टीटास्किंग के लिए बेहतर AI एक्सपीरीएंस प्रदान करता है।

• गैलेक्सी वॉच8 सीरीज़ के साथ हेल्थ एक्सपीरियंस, जो दौड़ने, नींद और ध्यान के लिए ज्यादा पर्सनलाइज्ड जानकारी और हेल्थ संबंधी इंटरैक्शन दिलाता है। 

ये भी पढ़ें

BSNL Holi Offer 2026: होली पर बीएसएनएल का तोहफा, इस प्लान पर लें 14 दिन की एक्स्ट्रा वैलिडिटी, 2GB डेटा डेली





Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *