
ओपरा विनफ्रे
आज के दौर में महिलाएं हर क्षेत्र में अपनी पहचान बना रही हैं, लेकिन करियर में आगे बढ़ने की राह अब भी चुनौतियों से भरी है। कभी आत्मविश्वास की कमी, कभी समाज की अपेक्षाएं, तो कभी असफलता का डर। ऐसे समय में जरूरत होती है एक मजबूत सोच, अटूट विश्वास और निरंतर मेहनत की। यही वे गुण हैं जो साधारण पृष्ठभूमि से उठकर दुनिया की सबसे प्रभावशाली महिलाओं में शामिल हुई ओप्रा विनफ्रे की सफलता की कहानी को खास बनाते हैं। ओप्रा ने अपने जीवन में कई उतार-चढ़ाव देखे, लेकिन उन्होंने कभी परिस्थितियों को अपनी पहचान तय नहीं करने दी। उन्होंने साबित किया कि अगर आप खुद पर भरोसा रखते हैं, अपने सपनों को गंभीरता से लेते हैं और हर असफलता से सीखते हैं, तो कोई भी मंजिल दूर नहीं रहती। उनकी कही बातें सिर्फ मोटिवेशनल लाइनें नहीं हैं, बल्कि जीवन और करियर में आगे बढ़ने का व्यावहारिक मंत्र हैं।
अगर महिलाएं करियर में तरक्की पाना चाहती हैं, नेतृत्व की भूमिका निभाना चाहती हैं और अपनी मेहनत से सफलता को हासिल करना चाहती हैं, तो ओप्रा की सोच को अपनाना एक मजबूत शुरुआत हो सकती है।
ओपरा विनफ्रे के मोटिवेशनल कोट्स; Oprah Winfrey Motivational Quotes In Hindi
-
सबसे बड़ा साहसिक कदम है अपने सपनों की जिंदगी जीना।
-
रानी की तरह सोचो, रानी असफल होने से नहीं डरती
-
अपने जख्मों को अपनी समझ और ताकत में बदल दो।
-
आप वही बनते हैं, जिस पर आप विश्वास करते हैं।
-
इस पल में अपना सर्वश्रेष्ठ देना आपको अगले पल के लिए सबसे बेहतर स्थिति में लाता है।
-
अपने आसपास ऐसे लोगों को रखें जो आपको ऊपर उठाएं।
-
जुनून ही ऊर्जा है, उस ताकत को महसूस करें जो आपके पसंदीदा काम से आती है।
-
अपनी जिंदगी के लिए सबसे ऊंचा सपना देखें, क्योंकि आप वही बनते हैं जिस पर यकीन करते हैं।
-
जो आपके पास है उसके लिए आभारी रहें, आपको और मिलेगा।)
