कर्नाटक में बच्चों के लिए बैन हुआ सोशल मीडिया, 16 साल की उम्र से पहले नहीं कर पाएंगे यूज


Karnataka Social Media ban- India TV Hindi
Image Source : INDIA TV
कर्नाटक में सोशल मीडिया बैन

कर्नाटक में बच्चों के लिए सोशल मीडिया बैन हो गया है। बजट सत्र के दौरान कर्नाटक के सीएम सिद्धारमैया ने विधानसभा में सोशल मीडिया बैन की घोषणा की है। सीएम ने बताया कि 16 साल से कम उम्र के बच्चों के लिए सोशल मीडिया के इस्तेमाल पर प्रतिबंध लगाया गया है। उन्होंने कहा कि बच्चों पर मोबाइल फोन के इस्तेमाल से होने वाले दुष्प्रभाव को देखते हुए 16 साल से कम उम्र के बच्चों के लिए प्रतिबंध लगाया गया है।

कर्नाटक देश का पहला राज्य बन गया है, जहां बच्चों के लिए सोशल मीडिया इस्तेमाल पर प्रतिबंध लगाया गया है। हालांकि, गोवा, महाराष्ट्र, बिहार में भी बच्चों के लिए सोशल मीडिया इस्तेमाल पर प्रतिबंध लगाने को लेकर स्टेकहोल्डर्स के साथ राय ली जा रही है।

पिछले महीने कर्नाटक के मुख्यमंत्री ने राज्य के हायर एजुकेशन काउंसिल के वाइस चांसलर से बात करते हुए ऑस्ट्रेलिया का उदाहरण देते हुए उम्र के हिसाब से सोशल मीडिया के इस्तेमाल पर प्रतिबंध लगाने को लेकर चर्चा की थी। इस दौरान सरकार ने सोशल मीडिया बैन को लेकर इंटरनेशनल मॉडल को स्टडी करने का फैसला किया था।

अपने बजट भाषण के दौरान कर्नाटक के सीएम ने कहा कि IISC के तहत इसरो और Keonics के सहयोग से बेंगलुरु रोबोटिक्स और एआई इनोवेशन जोन के नाम से एक रोबोटिक्स और एआई परिसर स्थापित किया जाएगा। उन्होंने बताया कि 16 साल से कम उम्र के बच्चों पर सोशल मीडिया की वजह से हो रहे दुष्प्रभाव और मोबाइल फोन के बढ़ते इस्तेमाल से होने वाले निगेटिव इफेक्ट्स को देखते हुए यह सख्त फैसला लिया है।

खबर अपडेट हो रही है…





Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *