बुमराह की 6 गेंदों ने किया इंग्लैंड का काम तमाम, सेमीफाइनल में भारत को हार के मुंह से निकाला बाहर


Jasprit Bumrah- India TV Hindi
Image Source : AP
जसप्रीत बुमराह

Jasprit Bumrah 18th Over: भारत और इंग्लैंड के बीच मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में एक रोमांचक और हाई स्कोरिंग मैच खेला गया। टी20 वर्ल्ड कप 2026 के इस सेमीफाइनल मैच में दोनों पारियों को मिलाकर 499 रन बने। इस मैच के दौरान दोनों टीमों के बॉलर्स की जमकर पिटाई हुई। वानखेड़े की जिस पिच पर अन्य गेंदबाज 12 से अधिक की इकोनॉमी से रन लुटा रहे थे, वहीं बुमराह ने सिर्फ 8.2 की इकोनॉमी और अपने अंतिम 12 गेंदों सिर्फ 14 रन देकर इंग्लैंड का काम तमाम कर दिया। इस मैच के दौरान बुमराह ने एक और बड़ी उपलब्धि हासिल की। उन्होंने इंटरनेशनल क्रिकेट में 500 विकेट पूरे किए।

बुमराह ने 18वें ओवर में खर्च किए सिर्फ छह रन

254 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी इंग्लैंड की टीम 17वें ओवर तक 5 विकेट के नुकसान पर 209 रन बना चुकी थी। यहां से इंग्लैंड को जीत के लिए 18 गेंदों में 45 रन की जरूरत थी। टी20 क्रिकेट में यह स्कोर चेज हो जाता है। इंग्लैंड को यहां तेजी से रन बनाने की जरूरत थी। लेकिन बुमराह टीम इंडिया की तरफ से पारी का 18वां ओवर फेंक रहे थे। उनका ये ओवर मैच का असली टर्निंग पॉइंट साबित हुआ। उन्होंने इस ओवर में सिर्फ 6 रन खर्च किए और मुकाबले को भारत के तरफ मोड़ दिया। इंग्लैंड की पारी के 16वें ओवर में बुमराह ने केवल 8 रन दिए और उनके बल्लेबाजों पर दबाव बनाया था। बुमराह के ये दो ओवर टीम इंडिया के लिए काफी अहम साबित हुए।

सेमीफाइनल में बुमराह और हार्दिक ने की अच्छी बॉलिंग

टीम इंडिया की गेंदबाजी की बात करें तो वहां सिर्फ दो गेंदबाज ऐसे रहे जिन्होंने 10 से कम की इकॉनमी रेट से इस मैच में रन खर्च किए। जसप्रीत बुमराह ने इस मुकाबले में 4 ओवर में 33 रन खर्च करते हुए 1 विकेट अपने नाम किए। वहीं हार्दिक पांड्या ने चार ओवर में 38 रन खर्च करते हुए 2 विकेट हासिल किए। वरुण चक्रवर्ती ने 64 रन लुटाकर एक विकेट चटकाया जो इस फॉर्मेट में भारत की ओर से सबसे महंगे स्पैल है। भारत अब फाइनल में रविवार को न्यूजीलैंड से भिड़ेगा। फाइनल मुकाबला अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जाएगा।

500 विकेट लेने वाले भारत के आठवें गेंदबाज बने बुमराह

इस मैच में एक विकेट लेने के साथ ही बुमराह ने इंटरनेशनल क्रिकेट में 500 विकेट पूरे कर लिए और भारत की इस उपलब्धि को हासिल करने वाले आठवें गेंदबाज बन गए हैं। इस वर्ल्ड कप में बुमराह का प्रदर्शन अभी तक काफी अच्छा रहा है। अब वह फाइनल में भी ऐसा ही प्रदर्शन को दोहरा कर भारत को चैंपियन बनाने में अहम भूमिका निभाना चाहेंगे। फाइनल में टीम इंडिया जीत दर्ज करते हुए खिताब को डिफेंड करने की कोशिश करेगी।

यह भी पढ़े 

भारत और इंग्लैंड ने मिलकर बना दिया टी20 विश्व कप का नया कीर्तिमान, 10 साल पुराना रिकॉर्ड ध्वस्त

IND vs ENG: टीम इंडिया ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 के फाइनल में मारी एंट्री, अब न्यूजीलैंड से होगी खिताबी भिड़ंत

Latest Cricket News





Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *