
शहीद फ्लाइट लेफ्टिनेंट पूर्वेश दुरागकर के पिता ने बेटे पर गर्व की बात कही।
Lt. Purvesh Duragkar News: असम में भारतीय वायुसेना का सुखोई लड़ाकू विमान आज (शुक्रवार को) क्रैश हो गया है। इस दुर्घटना में 2 पायलट भी शहीद हो गए हैं। पहले खबर सामने आई थी कि इंडियन एयरफोर्स का सुखोई विमान रडार से अचानक लापता हो गया है। हालांकि, बाद में असम के कार्बी आंगलॉन्ग क्षेत्र में फाइटर जेट क्रैश होने की न्यूज सामने आई थी। इस हादसे में स्क्वाड्रन लीडर अनुज और फ्लाइट लेफ्टिनेंट पूर्वेश दुरगकर शहीद हो गए। शहीद एयरफोर्स पायलट पुरवेश दुरगकर के पिता ने बताया कि उन्हें अपने बेटे पर गर्व है।
परिवार से 2 दिन पहले आखिरी बार हुई थी बात
जान लें कि शहीद एयरफोर्स पायलट पुरवेश दुरगकर के नागपुर स्थित घर पर मातम छाया हुआ है। पुरवेश दुरगकर के पिता और रिटायर्ड रेलवे कर्मचारी रवींद्र दुरगकर ने कहा कि उन्होंने बीते बुधवार को पुरवेश से बात की थी। उन्होंने कहा कि पुरवेश के ग्रुप कैप्टन ने सुबह उनसे संपर्क किया था और उनके निधन के बारे में बताया था।
देश के लिए समर्पित थे पुरवेश दुरगकर
एयरफोर्स पायलट पुरवेश दुरगकर के पिता ने बताया कि बेटे ने ऑपरेशन सिंदूर में भी हिस्सा लिया था और वह देश के लिए बहुत समर्पित थे। उन्हें इंडियन एयरफोर्स में होने पर बहुत गर्व था। दुरगकर ने आगे कहा कि वह अपने साथियों की बहुत तारीफ करते थे। उनका बेटा असम के तेजपुर में पोस्टेड था और अभी वह जोहराट में था क्योंकि तेजपुर में रनवे का कुछ काम चल रहा था।
रक्षा मंत्री ने जताया गहरा दुख
सुखोई विमान दुर्घटना में एयरफोर्ट के 2 पायलट के शहीद होने पर रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने दुख जताया है। उन्होंने कहा, ‘Su-30 क्रैश में स्क्वाड्रन लीडर अनुज और फ्लाइट लेफ्टिनेंट पूर्वेश दुरगकर के निधन से गहरा दुख हुआ। राष्ट्र के प्रति उनके साहस और सेवा को हमेशा गर्व और कृतज्ञता के साथ याद किया जाएगा। शोक संतप्त परिवारों के प्रति मेरी हार्दिक संवेदना। दुख की इस घड़ी में देश उनके साथ मजबूती से खड़ा है।’
ये भी पढ़ें- भारतीय वायुसेना का सुखोई लड़ाकू विमान असम में क्रैश, दो पायलट हुए शहीद
