संजू सैमसन के लिए सेमीफाइनल में इस बच्ची की प्रार्थना ने दिखाया कमाल, नेशनल एंथम के दौरान का VIDEO हो रहा है वायरल


Indian Cricket Team- India TV Hindi
Image Source : AP
भारतीय क्रिकेट टीम

टी20 वर्ल्ड कप 2026 का दूसरा सेमीफाइनल मुकाबला भारत और इंग्लैंड के बीच में मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में 5 मार्च को खेला गया। इस मैच में टीम इंडिया ने टॉस हारने के बाद पहले बल्लेबाजी की जिसमें 20 ओवर्स में 7 विकेट के नुकसान पर 253 रनों का स्कोर बनाने में कामयाब रही। यहां से सभी को लग रहा था कि टीम इंडिया आसानी से मुकाबले को अपने नाम करने के साथ फाइनल में पहुंच जाएगी, लेकिन इंग्लैंड की तरफ से भी शानदार बल्लेबाजी देखने को मिली, जिससे मुकाबला काफी रोमांचक हो गया था। अंत में टीम इंडिया इस मैच को सिर्फ 7 रनों के अंतर से जीतने में कामयाब रही। इस मुकाबले के दौरान जिस तरह से उतार-चढ़ाव देखने को मिल रहा था, उस दौरान सभी भारतीय फैंस जीत की दुआ ही कर रहे थे। वहीं इस मुकाबले से पहले टीम इंडिया के नेशनल एंथम के दौरान एक बच्ची का वीडियो वायरल हो रहा है, जो दोनों हाथ जोड़कर भगवान से प्रार्थना करते हुए दिखाई दी।

बच्ची की प्रार्थना संजू सैमसन के लिए आ गई काम

सेमीफाइनल मुकाबले की शुरुआत होने से पहले जब दोनों टीमों के खिलाड़ी नेशनल एंथम के दौरान मैदान पर पहुंचे तो उस समय टीम इंडिया के राष्ट्रगान शुरू होने के साथ संजू सैमसन के आगे खड़ी एक छोटी बच्ची ने इस दौरान अपने दोनों हाथ जोड़ लिए और राष्ट्रगान गाया। अब इस बच्ची का वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है, जिसमें फैंस इस बच्ची को फाइनल मैच के लिए अहमदाबाद भी लेकर जाने के लिए कह रहे हैं। दरअसल इस मैच में संजू सैमसन जिनके बल्ले से 89 रनों की शानदार पारी देखने को मिली, वह जब 15 के निजी स्कोर पर थे तो उन्होंने जोफ्रा आर्चर की गेंद पर मिड ऑन की तरफ हवा में तेजी से शॉट खेला जो सीधे इंग्लैंड के कप्तान हैरी ब्रूक की तरफ गई लेकिन उन्होंने इस कैच को छोड़ दिया। इसका फायदा संजू सैमसन ने पूरी तरह से उठाया और शानदार पारी खेल दी।

टीम इंडिया के पास अहमदाबाद में अब इतिहास रचने का मौका

भारतीय टीम को अब 8 मार्च को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में न्यूजीलैंड के खिलाफ फाइनल मुकाबला खेलना है। इस मैच में टीम इंडिया के पास इतिहास रचने का मौका होगा, जिसमें वह पहली ऐसी टीम बन सकती है जो घर पर टी20 वर्ल्ड कप की ट्रॉफी जीतने में कामयाब रही है। हालांकि अहमदाबाद स्टेडियम का रिकॉर्ड फिलहाल टीम इंडिया के लिए जरूर थोड़ा डराने वाला है क्योंकि साल 2023 के वनडे वर्ल्ड कप से लेकर अब तक टीम इंडिया ने आईसीसी टूर्नामेंट में सिर्फ 2 ही मुकाबलों में हार का सामना किया है जिसमें ये दोनों ही मुकाबले अहमदाबाद के स्टेडियम में खेले गए थे।

ये भी पढ़ें

सूर्यकुमार यादव ने रन चेज के वक्त हैरी ब्रूक से आखिर क्या पूछा था, भारतीय कप्तान ने अब किया खुलासा

ICC ने टी20 वर्ल्ड कप के लिए किया प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट के नॉमिनीज का ऐलान, 8 प्लेयर्स की लिस्ट में सिर्फ 1 भारतीय का नाम

Latest Cricket News





Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *