How many noodles are in a packet of Maggi, aaj ka viral video : मैगी के एक पैकेट में कितने नूडल्स होते हैं


How many noodles are in a packet of Maggi, maggi pieces in packet, maggi interesting facts, maggi pa- India TV Hindi
Image Source : IG/@ONDW.AY
मैगी के पैकेट से गिने नूडल्स।

Viral Video : जब भी कुछ लोगों को हल्की-फुल्की भूख लगती है तो सबसे पहला आइडिया मैगी बनाने का ही आता है। चंद मिनटों में बनने वाली ये रेसिपी कई लोगों की फेवरेट होती है। खासकर हॉस्टल—पीजी में रहने वालों लोगों की, जिसे वे हर दूसरे दिन खाते होंगे। मगर, क्या आपने कभी सोचा है कि मैगी के एक पैकेट में कितने नूडल्स होते हैं ? हालांकि आधिकारिक तौर पर कंपनी ऐसी संख्या नहीं बताती, लेकिन एक वायरल एक्सपेरिमेंट वीडियो ने मैगी लवर्स को एक नया टॉपिक दे दिया है। हाल ही में एक वीडियो वायरल हुआ है जिसमें एक शख्स ने गिनकर बताया  है कि, मैगी के एक पैकेट में कितने नूडल्स होते हैं ? 

इंस्टाग्राम पर वीडियो वायरल 

इस वीडियो को इंस्टाग्राम पर ondw.ay नामक हैंडल से शेयर किया गया है। वीडियो में शख्स पहले पैकेट खोलता है, फिर नूडल्स को पानी में डालकर अच्छे से अलग करता है ताकि चिपके हुए हिस्से अलग हो जाएं। उसके बाद वह धीरे-धीरे हर नूडल स्ट्रैंड को गिनता है। कई वीडियो में यह संख्या 90 के आसपास बताई गई है। एक वायरल क्लिप में यूजर दावा करता है कि एक पैकेट में कुल 90 इंडिविजुअल नूडल स्ट्रैंड्स निकले, और इन्हें मापने पर कुल लंबाई लगभग 1920 इंच (यानी करीब 166 फीट या 50 मीटर से ज्यादा) हो गई। वह इंच टेप से मापते हुए दिखाता है और कहता है कि इतनी लंबाई का नूडल एक छोटे से पैकेट में कैसे फिट हो जाता है, यह देखकर हैरानी होती है। 

यूजर्स ने दी प्रतिक्रिया 

इस वीडियो को इंस्टाग्राम पर 3 लाख 59 हजार लोगों ने लाइक किया है। इस पर एक यूजर ने लिखा कि, ‘भाई को आखिरकार अपनी जिंदगी का मकसद मिल ही गया।’ दूसरे ने लिखा कि, ‘गजब खाली आदमी हो भाई।’ तीसरे ने लिखा कि, ‘बेरोज़गार प्रो मैक्स…….!’ चौथे यूजर ने लिखा कि, ‘वो अलग ही लेवल का बंदा था।’ पांचवे यूजर ने लिखा कि, ‘आपकी नौकरी एआई से सुरक्षित है।’


डिस्क्लेमर: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया और रिपोर्ट्स में किए गए दावों पर आधारित है। इंडिया टीवी किसी भी प्रकार के दावे की प्रमाणिकता की पुष्टि नहीं करता है।

ये भी पढ़ें –

प्लास्टिक की बोतलों पर BPA फ्री क्यों लिखा होता है, खरीदने से पहले जरूर जानें; नहीं तो पछताएंगे 

खीरे का सिरा​ घिसने पर सफेद झाग जैसा क्या निकलता है, जानना सबके लिए जरूरी; सुनकर दिमाग हिल जाएगा

 





Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *