
ईरान में फिर से भूकंप
तेहरान: अमेरिका से ईरान का संघर्ष जारी है। इस बीच खबर मिली है कि ईरान में फिर से भूकंप आ गया है। अमेरिकी भूवैज्ञानिक सर्वेक्षण (यूएसजीएस) के अनुसार, ईरान के बंदर अब्बास के पास सुबह लगभग 8:48 बजे (आईएसटी) भूकंप आया है। रिक्टर पैमाने पर इसकी तीव्रता 4.1 मापी गई है।
युद्ध की आग में झुलस रहे ईरान में भूकंपों का आना आने वाले खतरे की आहट हो सकती है।
3 मार्च को भी आया था ईरान में भूकंप
ईरान के गेराश में 3 मार्च को भी भूकंप आया था। रिक्टर स्केल पर इसकी तीव्रता 4.3 थी। अमेरिकी भूवैज्ञानिक सर्वेक्षण (यूएसजीएस) ने बताया कि इस भूकंप का केंद्र 10 किलोमीटर (6.21 मील) की गहराई पर था।
गौरतलब है कि गेरोश एक ऐसी जगह पर है, जहां गचिन यूरेनियम खदान (बंदर अब्बास के पास) पास में ही है। इस खदान की गेराश से दूरी लगभग 150-180 किलोमीटर है।
हालही में अमेरिका में भी आया था भूकंप
ईरान और अमेरिकी संघर्ष के बीच दोनों देशों में भूकंप आए हैं। हालही में अमेरिका में भी भूकंप के झटके महसूस किए गए थे। संयुक्त राज्य भूवैज्ञानिक सर्वेक्षण (USGS) के अनुसार, रविवार सुबह अमेरिका के नेवादा राज्य में 4.3 तीव्रता का भूकंप आया था।
कॉपी अपडेट हो रही है…
