जींद की फैक्ट्री में आग लगने से 4 महिलाओं की मौत, कई मजदूर झुलसे, बाहर से बंद था गेट, दीवार तोड़कर निकाले गए लोग


जींद की फैक्ट्री में आग लगी- India TV Hindi
Image Source : REPORTER
जींद की फैक्ट्री में आग लगी

जींदः हरियाणा के जींद के सफीदों में गुलाल और रंग बनाने वाली फैक्ट्री में आग लगने से पांच महिलाओं की दर्दनाक मौत हो गई जबकि 20 अन्य मजदूर झुलस गए। आग में झुलसे मजदूरों को पास के एक अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। घटना सफीदों की भाट कॉलोनी की है। जानकारी के अनुसार, सफीदों की भाट कॉलोनी में स्थित एक रंग फैक्ट्री में आज अन्य दिनों की तरह लगभग 30 मजदूर काम कर रहे थे। तभी अचानक आग लग गई और कुछ ही मिनटों में यह पूरे परिसर में फैल गई। चारों ओर धुएं और आग की लपटें उठने के कारण मजदूरों में चीख-पुकार मच गई। 

फैक्ट्री में काम करने वाली ज्यादातर महिलाएं

जानकारी के अनुसार, सफीदों की भाट कॉलोनी में स्थित एक रंग फैक्ट्री में आज अन्य दिनों की तरह लगभग करीबन दो दर्जन वर्कर काम कर रहे थे जिनमें ज्यादातर महिलाएं वर्कर थी। अचानक फैक्टरी में आग लग गई और कुछ ही मिनटों में यह आग पूरी फैक्टरी में फैल गई। चारों ओर धुएं और आग की लपटें उठने के कारण वर्करों में चीख-पुकार मच गई। उन्हें बाहर निकलने का मौका तक नहीं मिला। आसपास के लोगों ने धुआं उठता देख बचाव कार्य शुरू किया और फायर ब्रिगेड को सूचना दी। 

मृतक महिलाओं की तस्वीर
Image Source : REPORTERमृतक महिलाओं की तस्वीर

फैक्ट्री के मुख्य दरवाजे पर बाहर से लगा था ताला 

आरोप है कि काम के दौरान फैक्ट्री के मुख्य दरवाजे पर बाहर से ताला लगा हुआ था। आग लगने के बाद जब वर्करों ने बाहर निकलने की कोशिश की तो ताला लगा होने के कारण वे अंदर ही कैद होकर रह गए। इस हादसे में 4 महिलाओं की झुलसने से दर्दनाक मौत हो गई जबकि डेढ दर्जन वर्कर झुलस गए जिनमें से कईयों की हालत गंभीर बनी हुई है। झुलसे वर्करों को तुरंत सफीदों के अस्पताल में ले जाया गया. जिनमें से कईयों की हालत गंभीर होने के कारण उन्हें पानीपत रेफर कर दिया गया। आग कैसे लगी यह अभी तक खुलासा नही हो पाया है। सूचना मिलते ही जीन्द के डीसी और एसपी मौके पर पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया।

रिपोर्ट- राजकुमार गोयल, जींद 





Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *