
Breaking News
केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) ने मिडिल ईस्ट (middle east) में जारी युद्ध के बाद उपजी तनावपूर्ण परिस्थितियों को देखते हुए 12वीं की परीक्षाओं को स्थगित कर दिया है। मिडिल ईस्ट के कई देशों में 9, 10, और 11 मार्च 2026 को होने वाली सीबीएसई की 12वीं की परीक्षाएं स्थगित कर दी गई हैं। बोर्ड ने कहा है कि परीक्षा की नई तिथियां जल्द ही घोषित की जाएंगी। बोर्ड ने कहा है कि क्षेत्र में जारी क्षेत्रीय तनाव और छात्रों की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता है, इसलिए यह निर्णय लिया गया है। सीबीएसई बोर्ड के मुताबिक यह निर्णय बहरीन, ईरान, कुवैत, ओमान, कतर, सऊदी अरब और संयुक्त अरब अमीरात (UAE) के CBSE स्कूलों के लिए है। मिडिल ईस्ट में 7 से 11 मार्च 2026 तक होने वाली 10वीं की परीक्षाएं पूरी तरह से रद्द कर दी गई हैं। वहीं सीबीएसई बोर्ड 10 मार्च 2026 को स्थिति की समीक्षा करेगा, जिसके बाद 12 मार्च या उसके बाद की परीक्षाओं के बारे में निर्णय लिया जाएगा। छात्रों को अपने स्कूलों के संपर्क में रहने की सलाह दी गई है।
