IND vs NZ: टी20 वर्ल्ड कप फाइनल से पहले कप्तान सूर्या ने बताया कैसा है टीम का माहौल, वरुण चक्रवर्ती के फॉर्म पर दिया जवाब


Suryakumar Yadav- India TV Hindi
Image Source : PTI
सूर्यकुमार यादव

भारत और न्यूजीलैंड की टीम के बीच में अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेले जाने वाले टी20 वर्ल्ड कप 2026 के फाइनल मुकाबले को शुरू होने में अब 24 घंटे से भी कम का समय बचा है। डिफेंडिंग चैंपियन टीम इंडिया ने फाइनल तक का सफर तय करने में सिर्फ एक मुकाबले में हार का सामना किया है। न्यूजीलैंड के खिलाफ खिताबी मैच से एक दिन पहले हुई प्रेस कॉन्फ्रेंस में टीम इंडिया के कप्तान सूर्यकुमार यादव ने कई सवालों के जवाब दिए जिसमें उन्होंने वरुण चक्रवर्ती के फॉर्म से लेकर खिलाड़ियों का मूड टूर्नामेंट के इस सबसे बड़े मैच से पहले कैसा उसके बारे में भी बताया।

वरुण के फॉर्म को लेकर किसी तरह की कोई चिंता नहीं

टीम इंडिया के स्पिन गेंदबाज वरुण चक्रवर्ती का गेंद से पिछले कुछ मैचों में काफी खराब फॉर्म देखने को मिला है, जिसको लेकर फाइनल मैच से पहले जब कप्तान सूर्या से इसको लेकर सवाल पूछा गया तो उन्होंने कहा कि वरुण के फॉर्म को लेकर कोई चिंता नहीं है। अगर आप जीतते हैं, तो आप ज्यादा नहीं सोचेंगे। वहीं सूर्यकुमार यादव ने भारतीय टीम के बाकी खिलाड़ियों का फाइनल मैच से पहले कैसा मूड उसको लेकर कहा कि कैंप में मूड काफी रिलैक्स है और सभी खुश है। फाइनल मैच खेलना एक खास एहसास होता है और हर कोई इसको लेकर काफी उत्साहित है।

फाइनल में कप्तानी करना मेरे लिए बड़े सम्मान की बात

वर्ल्ड कप के फाइनल मैच में भारतीय टीम की कप्तानी करने के खास पल को लेकर पूछे जाने पर सूर्यकुमार यादव ने कहा कि मैंने 6 साल पहले डेब्यू किया था और फाइनल में अपने देश के लिए कप्तानी करना ये मेरे और मेरे परिवार के लिए एक बड़े सम्मान की बात है। हां इसको लेकर थोड़ी घबराहट हो रही है, जो सामान्य है। लेकिन हमें इसके बारे में अधिक चर्चा करने की जरूरत नहीं है।

ऑफ-स्पिनर्स के खिलाफ आउट होने के बारे में ज्यादा सोचने की जरूरत नहीं

भारतीय टीम की प्लेइंग 11 में बाएं हाथ के बल्लेबाजों की संख्या काफी ज्यादा जिसके चलते विरोधी टीमें ऑफ स्पिन गेंदबाज जल्दी लेकर आती हैं और इसमें विकेट गिरते हुए भी देखने को मिले हैं। इसको लेकर कप्तान सूर्यकुमार यादव ने कहा कि मुझे नहीं लगता कि हमें ऑफ-स्पिनर्स के खिलाफ आउट होने के बारे में ज्यादा सोचने की जरूरत है। अगर हम ऑफ-स्पिनर्स के खिलाफ 120 स्ट्राइक रेट के साथ फाइनल में पहुंचते हैं तो मैं इसे खुशी-खुशी कबूल करूंगा।

ये भी पढ़ें

IND vs NZ: फाइनल में बदलनी होगी टीम इंडिया को अपनी प्लेइंग इलेवन, इस खिलाड़ी ने खड़ी की मुसीबत

ICC Rankings: टी20 विश्व कप 2026 फाइनल से पहले कैसी है रैंकिंग, कहां हैं भारत और न्यूजीलैंड की टीमें

Latest Cricket News





Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *