
स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती।
रायबरेली: शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद इन दिनों यात्रा लेकर निकले हैं। इस बीच उनके खिलाफ यौन उत्पीड़न का केस करने वाले आशुतोष ब्रह्मचारी पर ट्रेन में हमला हो गया। आशुतोष महाराज ने स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद पर हमला करवाने की साजिश रचने का आरोप लगाया है। हालांकि जब स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद से इस बारे में सवाल किया गया तो उन्होंने अपने ऊपर लगे सभी आरोपों को खारिज कर दिया है। स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद का कहना है कि वह तो यहां बैठे हुए हैं तो वह हमला कैसे करवा सकते हैं। उन्होंने कहा कि यह सब मीडिया का अटेंशन पाने के लिए किया गया है।
दरअसल, यात्रा के दूसरे दिन शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद से आशुतोष महाराज पर हुए हमले के बारे में सवाल पूछा गया। इस पर अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती ने कहा कि मैं तो यहां बैठा हूं। आप लोगों के माध्यम से हमें पता चला है। यह भी पता चला है कि वहां के अटेंडेंट ने बताया है कि जब वह बाथरूम जा रहे थे तो ठीक थे वहां से लौटने के बाद उन्होंने आरोप लगाया है। मैंने तो अपने समर्थकों से कहा है कि कोई भी शारीरिक नुकसान या हिंसक कार्य ना किया जाए। 21 लाख के इनाम के सवाल पर उन्होंने कहा कि जिसने भी इनाम रखा है वह जाने, मैंने तो कोई इनाम नहीं रखा।
यह भी पढ़ें-
