एक्ट्रेस को बीच सड़क शख्स ने जड़ा थप्पड़, रोते-रोते सुनाई आपबीती, बोली- ‘पुलिस स्टेशन जाकर भी क्या होगा’


khushi mukherjee- India TV Hindi
Image Source : INSTAGRAM/@NAMASTEBOLLYWOOD.IN
खुशी मुखर्जी।

खुशी मुखर्जी अपने पहनावे को लेकर अक्सर विवादों में घिरी रहती हैं। टीवी इंडस्ट्री के भी कई सितारे उन्हें उनके ड्रेसिंग सेंस के चलते निशाने पर ले चुके हैं। खुशी अपने कपड़ों को लेकर सड़कों पर भी भद्दे कमेंट्स का सामना कर चुकी हैं और अब उनका एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें वह बता रही हैं कि बीच सड़क पर उन्हें कोई थप्पड़ मारकर चला गया। वीडियो में खुशी बुरी तरह रोते हुए आपबीती सुनाती नजर आईं और बताती हैं कि वह पुलिस में शिकायत दर्ज कराने भी नहीं जा सकतीं, क्योंकि आस-पास कोई कैमरा नहीं है। खुशी के इस वीडियो पर यूजर्स के भी खूब रिएक्शन आ रहे हैं।

खुशी मुखर्जी को बीच सड़क शख्स ने मारा थप्पड़

खुशी मुखर्जी ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर ये वीडियो शेयर किया था, जिसमें वह बीच सड़क रोते हुए खुद को कैमरे में कैद करती दिखीं। खुशी कहती हैं- ‘रात के 9 बजे हैं और एक शख्स बाइक पर जाते हुए मुझे थप्पड़ मारकर चला गया। मैं सड़क पर थी। पुलिस स्टेशन जाकर भी कुछ नहीं होगा, क्योंकि सड़कों पर कैमरे भी नहीं लगे हैं।’ खुशी आगे ये भी कहती हैं कि सड़क पर कोई उनका कोई लगातार पीछा कर रहा है। वह वीडियो में बार-बार पीछे मुड़कर भी देखती नजर आईं और फिर रोते हुए तेजी से आगे बढ़ने लगती हैं।

मुझसे बदला ले रहे हैं लोग- खुशी मुखर्जी

वीडियो शेयर करते हुए खुशी मुखर्जी ने कैप्शन में लिखा- ‘कुछ लोग बिना वजह मुझसे पुराना बदला ले रहे हैं। ऐसा लग रहा है, जैसे अकेली ही पूरी दुनिया से लड़ रही हूं। पुलिस से भी मदद नहीं मिल ही है। पुलिस स्टेशन खाली पड़ा है, यहां तक की महिला पुलिस अधिकारी भी इस मामले पर किसी भी तरह की कार्रवाई से कतरा रही हैं। खैर, दुबई भी कुछ अलग नहीं है।’ खुशी मुखर्जी के इस वीडियो पर यूजर्स के खूब रिएक्शन आ रहे हैं। कई पूछ रहे हैं कि उनके साथ क्या हुआ तो कई ने इसे पब्लिसिटी स्टंट बताया है।

कौन हैं खुशी मुखर्जी?

खुशी मुखर्जी की बात करें तो वह एक टीवी एक्ट्रेस हैं और उन्होंने अपने करियर की शुरुआत मॉडलिंग से की थी। खुशी ‘स्प्लिट्सविला’ जैसे रियेलिटी शो में भी नजर आ चुकी हैं और ‘बालवीर’, ‘नादान’, ‘देविका’ और ‘रीति रिवाज’ जैसे शोज का भी हिस्सा रह चुकी हैं। उन्होंने साउथ की भी कुछ फिल्मों में काम किया है।

ये भी पढ़ेंः ‘तुम्हारा बच्चा आने वाला है’, अनुराग डोभाल ने की जान देने की कोशिश, भड़के रजत दलाल, शॉक में ये सितारे

नीना गुप्ता ने फैंस को याद दिलाया ‘दर्द’, 33 साल पुराना वीडियो किया शेयर, बताई खास बात





Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *