
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी
नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लगभग ₹18,300 करोड़ की दिल्ली मेट्रो परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया। इस दौरान प्रधानमंत्री ने दिल्ली मेट्रो के दो नए कॉरिडोर पिंक लाइन: मजलिस पार्क से मौजपुर-बाबरपुर कॉरिडोर (लगभग 12.3 किमी) और मैजेंटा लाइन: दीपाली चौक से मजलिस पार्क कॉरिडोर (लगभग 9.9 किमी) का उद्घाटन किया। इस मौके पर जनता को संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने कहा कि एक वर्ष पहले दिल्ली ने जिस आपदा से मुक्ति पाई वो कितनी जरूरी थी। यहां आपदा सरकार ना होती तो ये मेट्रो फेज-4 बहुत पहले पूरा हो गया होता।
उन्होंने कहा कि अब यहां बीजेपी सरकार बनने के बाद दिल्ली के चौतरफा विकास में बहुत तेजी आई है। डबल इंजन की सरकार में दिल्ली के हर ट्रांसपोर्ट फैसिलिटी में अपग्रेडेशन हो रहा है। दिल्ली में हर दिन लाखों लोग बसों से सफर करते हैं, इसलिए हमारी कोशिश है कि दिल्ली के लोगों को साफ, आरामदायक और आधुनिक बस सेवा मिले। केंद्र सरकार द्वारा दी गई 4000 से अधिक इलेक्ट्रिक बसें आज दिल्ली की सेवा कर रही हैं। बीते एक साल में ही लगभग 1800 नई बसों को दिल्ली की सड़कों पर उतारा गया है। इनमें सैंकड़ों बेबी बसें भी शामिल हैं, जो दिल्ली के मोहल्लो और कॉलोनियों को आपस से जोड़ रही हैं।
खबर अपडेट हो रही है…
